तेज रफ्तार पिकअप ने व्यापारी को कुचला:अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत, ट्रेन की चपेट में आया एक युवक

अजमेर के मदार क्षेत्र में 18 फरवरी को तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवारी व्यापारी को कुचल दिया। जिसे स्थानीय लोगों ने जेएलएन अस्पताल में भर्ती करवाया था। मंगलवार रात व्यापारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। बुधवार सुबह व्यापारी की मृत्यु पर परिवार के लोगों के साथ ही समाज और अन्य व्यापारी मोर्चरी में इकट्ठा हो गए। व्यापारियों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पिकअप चालक पर कार्रवाई की मांग की है। मामले में अलवर गेट थाना पुलिस को शिकायत देकर मुकदमा दर्ज करवाया है। 18 फरवरी को हुई घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। व्यापारी विवेक जैन ने बताया कि मदार क्षेत्र में रहने वाले युवा व्यापारी निशु जैन(37) 18 फरवरी को सुबह अपने घर से गोदाम पर जाने के लिए निकले थे। मदार क्षेत्र में भेरू मंदिर के पास तभी तेज रफ्तार पिकअप ने रॉन्ग साइड से आकर उन्हें टक्कर मारकर कुचल दिया। निशु को जेएलएन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां उनकी देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। व्यापारियों ने कहा कि इसमें सबसे बड़ी लापरवाही प्रशासन की है। मदार क्षेत्र एक बड़ा व्यापारिक क्षेत्र है। लेकिन उस जगह पर प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है। लगातार हादसे हो रहे हैं। 18 फरवरी के बाद से आज तक तीन से चार हादसे हो चुके हैं। जिसमें कई लोग मर चुके हैं। प्रशासन से यही मांग है कि वहां स्पीड ब्रेकर और डिवाइडर बनाया जाए। इसके साथ ही पिकअप चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही व्यापारी के परिवार को मुआवजा दिया जाए। ट्रेन के चपेट में आया युवक बुधवार को रामगंज थाना क्षेत्र के सुभाष नगर फाटक पर एक युवक के ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मामले की सूचना मिलने पर रामगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के अनुसार आसपास पूछताछ करने पर उसकी पहचान नहीं हुई है। युवक के दाहिने हाथ पर ओम और सरिता लिखा हुआ है। की बॉडी को मोर्चरी में रखवा कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *