SP और कलेक्टर ने पुलिस जवानों संग लगाए ठुमके:एसपी आवास पर आयोजित हुआ होली स्नेह मिलन समारोह, खाकी पर चढ़ा फागुन का रंग

पुलिस के जवानों आज सामूहिक रूप से रंगोत्सव मनाया। एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय के आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के आला अधिकारियों से लेकर सिपाहियों तक ने उमंग के साथ होली खेली। जिला कलेक्टर अरुण गर्ग और एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय का अलग ही अंदाज देखने को मिला। अमूमन गंभीर दिखने वाले ये अधिकारी डीजे की धुन पर खुद को रोक नहीं पाए और पुलिस जवानों के साथ जमकर थिरके। कलेक्टर और एसपी को अपने बीच पाकर जवानों का उत्साह दोगुना हो गया। अधिकारियों ने न केवल जवानों के साथ ठुमके लगाए, बल्कि एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई भी दी। एसपी आवास पर सुबह करीब 9:30 बजे से ही जश्न का माहौल शुरू हो गया था। जिलेभर के विभिन्न थानों से आए थानेदार, हेड कांस्टेबल और सिपाहियों ने एक-दूसरे को रंगों से सराबोर कर दिया। चंग की थाप और डीजे के गानों पर पुलिस परिवार के सदस्य झूमते नजर आए। कार्यक्रम में अनुशासन के साथ-साथ आत्मीयता का ऐसा नजारा दिखा, जहाँ पद की गरिमा और त्योहार की मस्ती का सुंदर समन्वय नजर आया। आमजन की सुरक्षा के बाद खुद का जश्न दरअसल, पुलिसकर्मियों के लिए त्योहार का मतलब दोगुनी जिम्मेदारी होती है। धुलंडी के दिन पुलिसकर्मी सुबह से ही सड़कों पर तैनात थे ताकि आमजन शांतिपूर्वक त्योहार मना सकें। कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के बाद, मानसिक तनाव को दूर करने और भाईचारा बढ़ाने के उद्देश्य से इस सामूहिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय ने कहा कि पुलिसकर्मी दिन-रात तनावपूर्ण माहौल में काम करते हैं। ऐसे आयोजनों से न केवल उनका मनोबल बढ़ता है, बल्कि टीम भावना भी मजबूत होती है। आज पूरा पुलिस परिवार एक साथ खुशियां मना रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *