जोधपुर शहर में जिला कलेक्टर ने एक आदेश कर दो अवकाश घोषित किए हैं। इसके तहत शहर में कागा की पहाड़ियों में स्थित शीतला माता मंदिर में होने वाले मेले के मौके अवकाश घोषित किया गया है। वहीं आषाढ़ मास में होने वाली गुरू पुर्णिमा को लेकर भी अवकाश रहेगा। जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल की ओर से जारी आदेश के मुताबिक शहर में 11 मार्च बुधवार को शीतला अष्टमी पर अवकाश रहेगा। वहीं 29 जुलाई बुधवार को भी गुरू पुर्णिमा का अवकाश रहेगा। बता दें कि जोधपुर में शीतला माता की पूजा अर्चना शीतला सप्तमी के बजाय अष्टमी को की जाती है। यहां पर राजा के पुत्र के शोक के चलते शहर में शीतला सप्तमी के बजाय अष्टमी को पूजा की जाती है। इस दिन लोग घरों में ठंडों का भोग माता लगाते हैं। जोधपुर में कागा की पहाड़ियों में शीतला माता का भव्य मंदिर बना हुआ है। जहां पर शीतला अष्टमी पर मेले की शुरूआत होती है जो अमावस्या तक चलता है। मेले में जोधपुर सहित ग्रामीण इलाकों से लोग हिस्सा लेते हैं।


