चिरईगुड़ी में 50 से अधिक लोगों ने शिवसेना की सदस्यता ग्रहण की

भास्कर न्यूज | बालोद शिवसेना के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के आह्वान पर तथा जिला अध्यक्ष विजय पारख के नेतृत्व में विकासखंड बालोद के ग्राम पंचायत चिरईगुड़ी में 50 से अधिक महिला-पुरुषों ने शिवसेना की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष विजय पारख ने कहा कि जिले में शिवसेना जनहित एवं सामाजिक सरोकारों के मुद्दों पर लगातार सक्रिय है। यही कारण है कि तीनों विधानसभा क्षेत्रों से आम नागरिक पार्टी की सदस्यता लेकर संगठन से जुड़ रहे हैं और शिवसैनिक कार्यकर्ता के रूप में कार्य करने के लिए आगे आ रहे हैं। इस दौरान महिला शिवसेना ग्राम अध्यक्ष के रूप में प्रियंका साहू, उपाध्यक्ष ओमेश्वरी एवं सचिव पद पर मीना यादव की नियुक्ति की गई। कार्यक्रम में बलराम साहू, हेमंत शर्मा, ललित रावत, जयप्रकाश चंद्राकर, हितेश भाई पटेल, बी.एम. अग्रवाल, पूर्णिमा, हिमा, हरीश साहू , तिलोक राम साहू, डाकेश्वर, सुरेन्द्र, लक्ष्मीकांत ठाकुर, हेमंत ठाकुर, रोशन ढीमर, आनंद यादव, डीलेश देवांगन, भोलेंद्र ठाकुर, दीनदयाल साहू, शेखर देवांगन, मनीष शर्मा, नीरज सिंह, तोषण साहू, इलेश यादव उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *