होली खेल रहे बच्चे पर कटर से हमला:भिलाई में दो नाबालिगों के बीच विवाद के बाद चला कटर, 10 साल का बच्चा घायल

दुर्ग में होली खेलने के दौरान एक बच्चे के उपर कटर से हमला का एक मामला सामने आया है। शहर के अर्जुन नगर में रंग खेल रहे 10 साल के बच्चे पर एक नाबालिग लड़के ने कटर से हमला कर दिया दुर्ग पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बावजूद यह वारदात हो गई। होली के मौके पर क्षेत्र के बच्चे एक साथ खेल रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और एक नाबालिग लड़के ने गुस्से में आकर 10 साल के बच्चे पर कटर से वार कर दिया। हमले में बच्चा घायल हो गया और जोर-जोर से रोने लगा। मौके पर मौजूद लोग तुरंत उसे संभालने पहुंचे। नाबालिगों के बीच हुई थी बहस
घटना के बाद नाबालिग मौके से फरार हो गया था। जिसे बाद में पुलिस ने तलाश कर अभिरक्षा में ले लिया है। इधर परिजन घायल बच्चे को लेकर तुरंत सुपेला अस्पताल पहुंचे, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे को पीठ में घाव लगा है। उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है। पुलिस ने शुरू की जांच
यह पूरा मामला वैशाली नगर थाना क्षेत्र का है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। पुलिस ने वारदात के बाद मुस्तैदी दिखाते हुए नाबालिग की तलाश की और उसे अभिरक्षा में लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *