शाजापुर में होली पर गांव लौटे चार वारंटी गिरफ्तार:बेरछा पुलिस ने सालों से फरार आरोपियों को पकड़ा

शाजापुर जिले की बेरछा थाना क्षेत्र में लंबे समय से फरार चल रहे चार वारंटियों को पुलिस ने होली के मौके पर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि भूमड़िया गांव के ये आरोपी त्योहार पर घर आए हैं। इसके बाद एक टीम बनाकर दबिश दी गई और बुधवार सुबह चारों को हिरासत में ले लिया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मिथुन पिता जगदीशनाथ शामिल है, जो धारा 363, 366, 376 के मामले में तीन साल से फरार था। कालू नाथ पिता रमेशनाथ मारपीट के एक प्रकरण में छः साल से फरार चल रहा था। इसके अतिरिक्त, भेरू पिता मधुनाथ और संजय पिता भेरूनाथ भी मारपीट के मामलों में पांच-पांच साल से फरार थे। पुलिस ने बुधवार दोपहर करीब 2 बजे इस कार्रवाई का खुलासा किया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है। इस कार्रवाई में एसआई दिलीप, एसआई मेहरबान, एएसआई केदार पटेल, एएसआई सुरेंद्र घनघोरिया, प्रधान आरक्षक विनोद शर्मा, रामगोपाल राठौड सहित थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *