रीवा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से बुधवार को एक पुरोहित की बाइक चोरी हो गई। पुरोहित की बाइक गायत्री मंदिर के बाहर से चोरी हुई है। पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज कर लिया है। नरेंद्र प्रसाद तिवारी ने बताया कि वह पुरोहित का काम करते हैं। बुधवार की दोपहर गायत्री मंदिर के बाहर अपनी बाइक खड़ी कर पूजन सामग्री लेने के लिए अंदर गए थे। पुजारी लौटकर बाहर निकले तो बाइक चोरी हो गई थी। चोरी हुई बाइक की कीमत एक लाख के आसपास है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही थाना प्रभारी कमलेश साहू ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है।आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


