रंगों का पर्व धूलंडी आज भीलवाड़ा में पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है,मंगलवार को चंद्र ग्रहण चलते भीलवाड़ा शहर में रंगों का उत्सव फीका रहा।आज रंग पर्व को पूरे उत्सव और उमंग के साथ मनाया जा रहा है,सुबह से ही बच्चे,जवान और युवतियों की टोलियां आपस में एक दूसरे को रंग गुलाल लगाने के लिए निकल पड़ी। शहर के चौराहों पर होली का हुड़दंग कहीं टू व्हीलर पर युवाओं के जत्थे तो कहीं पैदल सीटी बजाते हैं छोटे बच्चों ने एक दूसरे को गुलाल और रंग लगाकर होली की बधाई दी।शहर सहित भीलवाड़ा जिले के कई हिस्सों में आज रंगों के पर्व को मनाया जा रहा है।शहर के कई प्रमुख चौराहों पर युवाओं की टोलियां होली का हुड़दंग करती हुई नजर आ रही है। भक्त भगवान के साथ खेल रहे फूलों की होली कई जगह प्राकृतिक रंग और गुलाल से तो कहीं पक्के रंग और पानी की बोछर से होली खेली जा रही है।कई मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर भक्त अपने आराध्य के साथ फूलों से होली खेल रहे हैं।भीलवाड़ा में दोपहर बाद तक रंग पर्व की घूम रहेगी।


