दतिया में बुधवार को केन-बेतवा लिंक परियोजना के जागरूकता प्रचार रथ को कलेक्टर संदीप माकिन ने अपने निवास से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ जिले भर योजना का प्रचार प्रसार करेगा। वहीं यह रथ जिले के सभी विकासखंड से गुजरेगा, ताकि इस परियोजना का जन-जन तक प्रचार-प्रसार हो और लोगों को परियोजना के फायदों की जानकारी मिल सके। जानकारी के अनुसार, केन-बेतवा लिंक परियोजना भारत की पहली नदी जोड़ो परियोजना है। इसमें दतिया के 700 से अधिक गांव लाभान्वित होंगे।


