पीपलखूंट में 3 लाख की अवैध शराब पकड़ी, आरोपी गिरफ्तार:देशी-अंग्रेजी शराब और बीयर लेकर जा रहा था, टैंपो जब्त

प्रतापगढ़ जिला पुलिस ने पीपलखूंट थाना क्षेत्र में करीब 3 लाख रुपए की अवैध शराब जब्त की है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। जब्त की गई शराब में 39 कार्टन देशी व अंग्रेजी शराब और 79 कार्टन बीयर व केन शामिल हैं। शराब तस्करी में इस्तेमाल किया गया एक टैंपो भी जब्त किया गया है। टैंपो में भरकर ले जा रहा था तस्कर
पुलिस को सूचना मिली थी कि छरी गांव में एक व्यक्ति टैंपो वाहन में भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब ले जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम छरी पहुंची और नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान लांबाडाबरा की तरफ से एक नीले रंग का बंद बॉडी टैंपो आता दिखा। थानाधिकारी ने जाप्ते के साथ टैंपो को रुकने का इशारा किया। ड्राइवर रूपेश यादव, निवासी चुली खाखरीपाड़ा, थाना पीपलखूंट ने पूछताछ में अंग्रेजी शराब होने की बात कबूल की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी रूपेश यादव को गिरफ्तार कर लिया और अवैध शराब के साथ परिवहन में प्रयुक्त टैंपो को जब्त कर लिया। पीपलखूंट थाने में इस संबंध में प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच जारी है। जब्त की गई अवैध शराब में बीयर बोतलें, केन और अंग्रेजी-देशी शराब शामिल है। ये कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह जोधा और पुलिस उप अधीक्षक सुनील कुमार जाखड़ के मार्गदर्शन में की गई। पीपलखूंट थानाधिकारी (प्रशिक्षु आरपीएस) शक्ति दायमा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर यह सफलता हासिल की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *