डीडवाना में खाकी की होली, गुलाल लगाकर दी बधाई:कलेक्टर और एसपी ने जवानों के साथ मनाया त्योहार, बढ़ाया हौसला

डीडवाना में पुलिस लाइन में बुधवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत और पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने स्वयं मौजूद रहकर पुलिसकर्मियों के साथ रंग-गुलाल खेला और उनका उत्साहवर्धन किया। समारोह में संगीत की धुन पर खाकी वर्दी में जवानों ने कदम थिरकाए, जिससे पूरा माहौल उत्सव में बदल गया। कलेक्टर और एसपी ने भी जवानों के साथ होली खेलते हुए नृत्य किया, जिससे पुलिसकर्मियों के चेहरों पर विशेष खुशी और ऊर्जा दिखाई दी। अधिकारियों की सहज और आत्मीय उपस्थिति ने इस आयोजन को यादगार बना दिया। इस अवसर पर दोनों अधिकारियों ने पुलिस परिवार की एकजुटता और मजबूत मनोबल को जिले की सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने कहा कि त्योहारों पर इस तरह के आयोजन आपसी भाईचारे को बढ़ावा देते हैं और निरंतर ड्यूटी के बीच सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। समारोह में उपस्थित पुलिस अधिकारियों और जवानों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *