हरदा में धूमधाम से मनाई जा रही होली:हर्बल रंग-गुलाल से खेली, कलेक्टर ने दी शुभकामनाएं

हरदा में बुधवार को होली का त्योहार उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। सुबह से ही शहर और गली-मोहल्लों में लोग रंगों के जश्न में डूबे रहे। अलग-अलग सामाजिक संगठनों ने होली मिलन समारोह आयोजित किए, जहां लोगों ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। त्योहार के मौके पर लोगों ने पुराने गिले-शिकवे भुलाकर प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। कई लोगों ने शोकग्रस्त परिवारों के घर पहुंचकर संवेदनाएं भी व्यक्त कीं। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने जिलेवासियों को होली की बधाई दी। ग्रामीण क्षेत्रों में भी खास उत्साह देखने को मिला। गांवों में लोग घरों के आंगन में रंग खेलते नजर आए। ढोल-नगाड़ों की थाप पर फाग गीत गाए गए और पारंपरिक नृत्य किया गया। शहर की कॉलोनियों और मोहल्लों में भी रहवासियों ने मिलकर होली मनाई। बच्चों और महिलाओं ने होली गीतों पर रंग-गुलाल लगाकर नाच-गाना किया। कई जगह परंपरागत फाग की टोलियां निकलीं, जहां मृदंग की थाप पर लोग झूमते दिखाई दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *