इंदौर में पाइप के विवाद पर हवाई फायरिंग:आदिवासी युवक को जातिसूचक शब्द कहे, कई धाराओं में केस दर्ज

कनाड़िया थाना क्षेत्र के ग्राम हिगोनिया में पाइप को लेकर हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने पहले जातिसूचक गालियां दीं और फिर दो नाली बंदूक से हवाई फायर कर दहशत फैला दी। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक फरियादी शांतिलाल बामनिया (40), निवासी जेडएम स्कूल के पास, ग्राम हिगोनिया, 2 मार्च की शाम 6:30 बजे अपने घर के सामने बैठे थे। इसी दौरान गांव के ही बलराम बैरागी वहां पहुंचे। शांतिलाल ने बलराम से पूछा कि उनका पाइप यदि उन्होंने लिया है तो उसे वापस कर दें। इस बात पर बलराम भड़क गया और अपशब्द कहते हुए जातिसूचक टिप्पणी की। इसके बाद वह वहां से चला गया। कुछ देर बाद बंदूक लेकर लौटा शांतिलाल ने पुलिस को बताया कि थोड़ी देर बाद आरोपी दो नाली बंदूक लेकर वापस आया। बंदूक दिखाकर धमकाया। शांतिलाल डर के चलते वहां से भागने लगे। इस दौरान पीछे से बलराम ने हवाई फायर कर दिया। फायरिंग से क्षेत्र में दहशत फैल गई। हालांकि इस घटना में कोई घायल नही हुआ। थाना कनाड़िया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ (BNS) 2023 की धारा 296, 351(2), 125 के साथ ही एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(1)(द) और 3(1)(ध) के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी बलराम की तलाश की जा रही है। वही उसकी बदूंक का लायसेंस भी चेक किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *