लेपर्ड ने बाड़े में घुसकर किया बछड़े का शिकार:रेलमगरा में तेंदुए का आतंक; वन-विभाग 10 दिन से पिंजरे के भरोसे

राजसमंद के रेलमगरा में लेपर्ड पशु बाड़े में बंधे बछड़े का शिकार कर गया। बुधवार सुबह हुई इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। वन विभाग ने यहां 10 दिन पहले पिंजरा लगाया था। इसके बावजूद लेपर्ड को पकड़ा नहीं जा सका है। जानकारी के अनुसार- बुधवार सुबह रेलमगरा कस्बे के फतहनगर रोड पर रहने वाले पशुपालक हरिशंकर सेन के बाड़े में घुसकर लेपर्ड ने बछड़े को अपना शिकार बना लिया। सुबह जब हरिशंकर बाड़े में पहुंचा तो बछड़ा मरा हुआ मिला। किसान ने बताया कि लेपर्ड ने बछड़े को बाड़े से खींचकर ले जाने की कोशिश की। लेकिन गले में रस्सी बंधे होने के कारण वह ऐसा नहीं कर सका। ऐसे में उसने बछड़े के शरीर का पिछला हिस्सा खाया और चला गया। किसान ने बताया कि कस्बे में इन दिनों लेपर्ड का आतंक लगातार बढ़ रहा है। आए दिन पालतू पशुओं का शिकार होने से दहशत का माहौल है। कई ग्रामीण समूह में खेतों की ओर जा रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। लेपर्ड के मूवमेंट का आकलन किया घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। मेडिकल टीम ने मृत बछड़े का पोस्टमार्टम किया। वनकर्मियों ने पगमार्क के आधार पर लेपर्ड की मूवमेंट का आकलन किया। करीब दस दिन पहले वन विभाग ने यहां पिंजरा लगाया था, लेकिन अब तक लेपर्ड पकड़ में नहीं आ सका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *