गेहूं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में भड़की आग:सीहोर में किसान की लाखों की फसल जलकर खाक, दमकल के पहुंचने तक सब खत्म

सीहोर जिले के ग्राम भाऊखेड़ी में लसूड़िया रोड पर बुधवार दोपहर गेहूं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में अचानक भीषण आग लग गई। इस हादसे में ट्रॉली में रखा लाखों रुपए कीमत का पूरा गेहूं जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, तब तक किसान की पूरी फसल नष्ट हो चुकी थी। इस घटना से किसान को भारी नुकसान हुआ है और फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर एक किसान अपनी कटी हुई गेहूं की फसल को ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर ले जा रहा था। लसूड़िया रोड से गुजरते समय अचानक चलती हुई ट्रॉली में आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी ट्रॉली और उसमें रखा सारा गेहूं आग की लपटों में घिर गया। ग्रामीणों ने बुझाने का किया प्रयास आग लगने के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया और तत्काल फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी। लेकिन आग इतनी भीषण थी कि ग्रामीणों के प्रयास नाकाफी साबित हुए और फायर ब्रिगेड की टीम के पहुंचने से पहले ही ट्रॉली में रखा सारा गेहूं जलकर नष्ट हो गया। जिले में चल रहा है कटाई का काम इन दिनों सीहोर जिले में गेहूं और चने की फसल की कटाई का काम जोरों पर चल रहा है। किसान अपनी उपज को खेतों से निकालकर मंडियों या अन्य सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहे हैं। इसी भागदौड़ के बीच किसान की मेहनत की कमाई आग की भेंट चढ़ गई। आग लगने के कारणों की स्थिति साफ नहीं गेहूं से भरी ट्रॉली में अचानक आग कैसे लगी, यह कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस अग्नि हादसे के कारण पीड़ित किसान को लाखों रुपए का भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *