पीजी कॉलेज में “उभरते ऊर्जा परिवर्तन” विषय पर सेमिनार:ऊर्जा संरक्षण और ग्लोबल वार्मिंग पर जागरूकता को लेकर निकाली रैली

मुरैना के प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में बुधवार को “उभरते ऊर्जा परिवर्तन” विषय पर जन-जागरूकता रैली और सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें 136 एनसीसी कैडेट्स ने हिस्सा लिया और ऊर्जा संरक्षण और ग्लोबल वार्मिंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर संदेश दिया। यह आयोजन ऊर्जा संरक्षण, ग्लोबल वार्मिंग और कार्बन उत्सर्जन कम करने की दिशा में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से किया गया। इस दौरान कॉलेज परिसर से न्यू कलेक्ट्रेट कार्यालय तक रैली निकाली गई। इस दौरान कैडेट्स ने “सबको जागरूक करना है, ऊर्जा को बचाना है” जैसे प्रेरक नारे लगाकर लोगों को ऊर्जा बचाने और हरित ऊर्जा के उपयोग के प्रति प्रेरित किया। रैली के बाद “इमर्जिंग एनर्जी ट्रांजिशन” (उभरते ऊर्जा परिवर्तन) विषय पर सेमिनार हुआ। इसमें भौतिक विज्ञान विभाग के प्राध्यापक डॉ. एके उपाध्याय ने एनसीसी कैडेट्स के साथ ऊर्जा के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। डॉ. उपाध्याय ने बताया कि किस तरह जीवाश्म ईंधन के अत्यधिक उपयोग से ग्रीन हाउस गैसें उत्सर्जित होती हैं और यह जलवायु परिवर्तन का प्रमुख कारण है। ग्लोबल वार्मिंग और ऊर्जा संरक्षण पर चर्चा डॉ. उपाध्याय ने कहा कि अगर हमें वैश्विक तापमान को नियंत्रित करना है, तो ऊर्जा संरक्षण और हरित ऊर्जा के उपयोग को प्राथमिकता देनी होगी। उन्होंने कैडेट्स को समझाया कि छोटे-छोटे कदम, जैसे ऊर्जा की बचत, कचरे को पुनः उपयोग करना और बिजली के परंपरागत स्रोतों की बजाय सोलर और विंड पावर का उपयोग, बड़े बदलाव ला सकते हैं। कार्यक्रम में प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति कार्यक्रम में पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल सिंह, डॉ. अरविंद सिंह गहलोत, डॉ. रामलखन सखवार और डॉ. अशोक नरवरिया ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में 8 मप्र बटालियन एनसीसी ग्वालियर से सूबेदार बीएचएम हवलदार रामनरेश भी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन एनसीसी अधिकारी मेजर राजवीर सिंह किरार ने किया। वहीं, आभार प्रदर्शन ऋषि गालव महाविद्यालय के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट मुस्ताक खान द्वारा किया गया। एनसीसी कैडेट्स ने लिया संकल्प कार्यक्रम के दौरान एनसीसी कैडेट्स ने ऊर्जा संरक्षण और हरित ऊर्जा के प्रचार-प्रसार का संकल्प लिया। उन्होंने जागरूकता फैलाने के लिए स्थानीय स्तर पर गतिविधियों को जारी रखने का वादा किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *