राजकीय महाविद्यालय खैरथल में अर्थशास्त्र विषय की प्रायोगिक परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। बी.ए. प्रथम वर्ष (प्रथम सेमेस्टर) की परीक्षा 5 मार्च 2026 को होगी, जबकि बी.ए. द्वितीय वर्ष (तृतीय सेमेस्टर) और तृतीय वर्ष (पंचम सेमेस्टर) की परीक्षाएं 6 मार्च 2026 को आयोजित की जाएंगी। संकाय सदस्य साक्षी जैन ने बताया कि राजऋषि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय के बी.ए. विद्यार्थियों के लिए अर्थशास्त्र की यह प्रैक्टिकल परीक्षा महाविद्यालय परिसर में ही संपन्न होगी। सभी संबंधित विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए अपना प्रवेश पत्र, कॉलेज पहचान पत्र (आईडी कार्ड) और प्रैक्टिकल फाइल साथ लेकर आना अनिवार्य है। विद्यार्थियों को प्रातः 9 बजे तक महाविद्यालय में उपस्थित होना होगा।


