मादक पदार्थो की तस्करी करने वाला ईनामी बदमाश गिरफ्तार:विशेष टीम ने लकड़ी काटने वाले बनकर रैली कर किया गिरफ्तार

सवाई माधोपुर जिला पुलिस की विशेष टीम ने मादक पदार्थ तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 10 हजार रुपए के ईनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ईनामी बदमाश ब्रदी लाल पुत्र मन्नालाल मीणा निवासी देवरीमुड थाना हरनावदा शाहजी जिला बारां को गिरफ्तार कर लिया। 15 सितंबर 2025 से चल रहा था फरार सवाई माधोपुर SP अनिल कुमार बेनीवाल ने बताया कि 15 सितंबर 2025 को थाना मलारना डूंगर पुलिस ने हंसराज व विजय निवासी रायथा खुर्द को स्मैक व बाइक सहित गिरफ्तार किया था। पूछताछ में दोनों ने मादक पदार्थ बद्रीलाल मीणा से खरीदना बताया था। इसके बाद से बद्रीलाल से खरीदना बताया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को तलाश किया तो वह फरार हो गया। इसी कड़ी में IG भरतपुर रेंज के निर्देशानुसार वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन शिकंजा” के तहत ASP विजय सिंह मीणा के निर्देशन और मानटाउन थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।
जंगल में लकड़हारा बनकर की रैकी पुलिस को सूचना मिली कि बद्रीलाल देवरीमुड के जंगल में छिपा हुआ है। दुर्गम भौगोलिक स्थिति के कारण पुलिस के लिए उसे पकड़ना चुनौतीपूर्ण था। ऐसे में टीम के सदस्य लक्ष्मण सिंह व महिला कांस्टेबल अनीता ने कुल्हाड़ी व रस्सा लेकर लकड़हारे का वेश धारण किया और दो दिन तक जंगल में घूमकर आरोपी के रुकने के स्थान की पहचान की। स्थान चिन्हित होते ही थानाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम ने दबिश देकर फरार तस्कर को धर दबोचा। आरोपी से आगे की पूछताछ जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *