देवास में धूमधाम से मनी होली:लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर दी शुभकामनाएं, डीजे पर झूमे

देवास शहर सहित पूरे जिले में बुधवार को होली का त्योहार बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह से ही लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं और शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहा। शहर की विभिन्न कॉलोनियों और मोहल्लों में पर्व को लेकर खासा उत्साह देखा गया। लोगों ने एक-दूसरे पर जमकर रंगों की बौछार की और हवा में गुलाल उड़ाकर खुशी मनाई। इस दौरान जगह-जगह डीजे की धुन पर बच्चों के साथ-साथ बड़ों और युवाओं ने भी नृत्य कर त्योहार का जमकर लुत्फ उठाया। गमी वाले परिवारों में रंग डालने निकली गेर होली के दिन सुबह शहर में कई स्थानों पर विभिन्न समाजों द्वारा पारंपरिक ‘गेर’ निकालने की रस्म निभाई गई। यह विशेष परंपरा उन परिवारों के घर जाकर रंग डालने के लिए निभाई जाती है, जहां बीते वर्ष में किसी सदस्य के निधन जैसी कोई दुखद घटना हुई हो। माली समाज की गेर मालीपुरा धर्मशाला पर हुई समाप्त देवास में माली समाज द्वारा शहर की सबसे बड़ी गेर निकाली जाती है। बुधवार को भी यह विशाल गेर मालीपुरा से शुरू हुई और शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों व स्थानों से होते हुए वापस मालीपुरा धर्मशाला पहुंचकर समाप्त हुई। सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने और किसी भी तरह के विवाद या हुड़दंग को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए थे। शांति बनाए रखने के लिए शहर के विभिन्न चौराहों पर पुलिस बल मुस्तैदी से तैनात रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *