झाबुआ में पिछले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। 28 फरवरी को 31.6 डिग्री सेल्सियस रहा पारा अब 35.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इस अचानक हुई बढ़ोतरी से गर्मी का अहसास बढ़ गया है और इसका असर जनजीवन पर भी दिखने लगा है। फरवरी के अंत से मार्च की शुरुआत तक तापमान में लगातार इजाफा देखा गया है। 28 फरवरी को अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस था। इसके बाद मार्च के शुरुआती चार दिनों में ही यह बढ़कर 35.4 डिग्री सेल्सियस हो गया। बढ़ती तपिश के कारण स्थानीय बाजारों में मिट्टी के मटकों की मांग में भारी वृद्धि हुई है। लोग अब फ्रिज के पानी की बजाय स्वास्थ्य के लिए बेहतर माने जाने वाले मटकों के पानी को प्राथमिकता दे रहे हैं। दिन के समय तेज धूप और उमस महसूस की जा रही है, जबकि रातें अभी भी अपेक्षाकृत ठंडी हैं। इससे दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर बना हुआ है। 28 फरवरी को न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस था। 1 मार्च को अधिकतम 30.8 और न्यूनतम 14.4 डिग्री रहा। 2 मार्च को अधिकतम 33.5 और न्यूनतम 15.2 डिग्री दर्ज किया गया। 3 मार्च को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री और न्यूनतम 15.0 डिग्री रहा। 4 मार्च को अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में गर्मी के तेवर और तीखे होने की संभावना है।


