घर के पास सड़क पर पड़ा मिला युवक, मौत:कुछ दिन से पत्नी व बच्चे के पास बिहार जाने की कह रहा था, कारणों का नहीं लगा पता

कोटा में नयापुरा थाना क्षेत्र में सड़क पर मिले युवक की हॉस्पिटल में मौत होने का मामला सामने आया है। युवक आकाश सिंह उर्फ मुकेश (33) बद्रीनारायण मंदिर खाई रोड़ नयापुरा का रहने वाला था। मजदूरी करता था। मंगलवार शाम को घर के नजदीक सरकारी स्कूल के पास स्थित कॉम्प्लेक्स के बाहर अचेत हालत में पड़ा था। जिसे परिजन हॉस्पिटल लाए थे। पुलिस ने आज एमबीएस हॉस्पिटल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल मौत के कारण सामने नहीं आए। पिता ओम प्रकाश ने बताया की मंगलवार शाम को आकश घर के पास अचेत पड़ा हुआ था। मौके पर कई लोग जमा थे। सूचना पर मौके पर पहुंचा और ऑटो से उसे हॉस्पिटल लाए। आकाश डेढ़ महीने पहले ही जेल से बाहर आया था। कुछ महीने पहले कुन्हाड़ी इलाके में शराब की दुकान संचालक ने उसे जेल में बंद करवा दिया। आकाश की पत्नी व बेटा बिहार में है। पिछले कुछ दिनों से वो अपने बेटे व पत्नी के पास बिहार जाने की कह रहा था। नयापुरा थाना ASI जल सिंह ने बताया कि युवक सड़क पर अचेत हालत में मिला था। उसके शरीर पर किसी भी तरफ के चोट के निशान नहीं थे। परिजनों ने किसी भी तरह का शक संदेह नहीं जताया है। युवक नशे का आदि था। मौत के कारणों की जांच के लिए शव का पोस्टमार्टम करवाया है। मामले की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *