सीधी में बुधवार को सांसद डॉ. राजेश मिश्रा के आवास पर आयोजित होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सांसद का गया एक विशेष फाग गीत आकर्षण का केंद्र रहा। सांसद आवास पर आयोजित कार्यक्रम में जब लोक गायकों और कार्यकर्ताओं ने नगाड़ों की थाप पर फाग गाना शुरू किया, तो उसके बोलों ने सबका ध्यान खींच लिया। गीत के बोल थे— “दिल्ली में बैठे हैं मोदी हो, अरे भारत में बैठे हैं मोदी हो और है सब खुशहाल, और सीधी मा बैठे हैं सांसद मिश्रा जी, यहीं से है खुशहाल…”। लगभग आधे घंटे तक गूंजे इस गीत के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्थानीय सांसद को विकास और खुशहाली का प्रतीक बताकर जोड़ा गया। सांसद ने खुद बजाया नगाड़ा होली के इस जश्न में सांसद डॉ. राजेश मिश्रा भी पूरी तरह रंगे नजर आए। उन्होंने न केवल कार्यकर्ताओं के साथ गुलाल खेला, बल्कि खुद भी पारंपरिक फाग गीत गाए और उत्साह के साथ नगाड़ा बजाया। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक और स्थानीय नागरिक मौजूद थे, जो लोकधुनों पर थिरकते नजर आए। विधायक आवास पर भी रही रौनक सांसद के साथ-साथ सीधी विधायक रीति पाठक के आवास पर भी होली मिलन समाराेह आयोजित किया गया। विधायक रीति पाठक अपने पति रजनीश पाठक के साथ समारोह में शामिल हुईं। यहां भी कार्यकर्ताओं का तांता लगा रहा और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ होली खेलकर आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया।


