सिंगरौली में हुरियारों ने जमकर उड़ाया रंग-गुलाल:सुबह से निकली युवाओं की टोलिया, होली के गीतों पर जमकर किया डांस

सिंगरौली जिले में इस वर्ष होली का त्योहार पूरे उत्साह और पारंपरिक अंदाज में मनाया गया। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक लोगों ने रंग, अबीर और गुलाल से होली खेली। इस दौरान विधायक रामनिवास शाह और कलेक्टर गौरव बैनर सहित अन्य अधिकारियों ने भी रंगोत्सव में भाग लिया। होली के अवसर पर सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह बैढ़न स्थित मल्हार पार्क पहुंचे। उन्होंने स्थानीय व्यापारियों और आम नागरिकों के साथ रंग खेला और सभी को शुभकामनाएं दीं। विधायक ने कहा कि होली आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है, जिसे सभी को मिल-जुलकर मनाना चाहिए।
इसी क्रम में, कलेक्टर गौरव बैनर के सरकारी आवास पर भी रंगोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें जिले भर के प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। सभी ने कलेक्टर को अबीर-गुलाल लगाकर बधाई दी। कलेक्टर ने भी सभी को शुभकामनाएं देते हुए जिले में शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री भी उपस्थित रहे। उन्होंने नागरिकों से शांति और अनुशासन के साथ त्योहार मनाने का आग्रह किया। प्रशासन ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए थे, जिसके कारण त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस प्रकार, सिंगरौली में होली का पर्व उत्साह, परंपरा और सामाजिक एकता के संदेश के साथ संपन्न हुआ। तस्वीरें देखिए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *