घर के पास सड़क पर पड़ा मिला युवक, मौत:शरीर पर चोट के निशान नहीं; पत्नी और बेटे के पास बिहार जाने वाला था

कोटा में नयापुरा थाना क्षेत्र में सड़क पर मिले युवक की मौत हो गई। युवक मजदूरी करता था। घर के पास मंगलवार शाम सरकारी स्कूल के पास स्थित कॉम्प्लेक्स के बाहर अचेत हालत में पड़ा था। परिजन हॉस्पिटल लेकर गए थे, जहां मौत हो गई। एमबीएस हॉस्पिटल की मॉच्यूरी में आज शव परिजनों को सौंपा गया। फिलहाल मौत का कारण सामने नहीं आया है। नयापुरा थाना ASI जल सिंह ने बताया कि युवक आकाश सिंह उर्फ मुकेश (33) बद्रीनारायण मंदिर खाई रोड़ नयापुरा का रहने वाला था। युवक सड़क पर अचेत हालत में मिला था। उसके शरीर पर किसी भी तरफ के चोट के निशान नहीं थे। परिजनों ने किसी भी तरह का शक संदेह नहीं जताया है। युवक नशे का आदि था। युवक के पिता ओम प्रकाश ने बताया कि मंगलवार शाम को बेटा घर के पास अचेत पड़ा हुआ था। वह डेढ़ महीने पहले ही जेल से बाहर आया था। कुछ महीने पहले कुन्हाड़ी इलाके में शराब की दुकान संचालक ने उसे जेल में बंद करवा दिया था। बेटे की पत्नी व बेटा बिहार में है। पिछले कुछ दिनों से वह उनके पास जाने की कह रहा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *