बड़वानी में सड़कों का कायाकल्प शुरू:पुराने कलेक्टर ऑफिस से पीएम रूम तक बनी नई सीसी रोड; एक हिस्सा पूरा

बड़वानी शहर में लंबे समय से खराब सड़कों और धूल के गुबार से परेशान राहगीरों को अब राहत मिलने वाली है। नगर पालिका ने ‘कायाकल्प योजना’ के तहत पुराने कलेक्टर कार्यालय से लेकर पोस्टमार्टम रूम तक सीसी रोड का निर्माण कार्य तेज कर दिया है। बुधवार दोपहर तक इस मार्ग के एक हिस्से का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया, जिससे यातायात सुलभ हो गया है। 23 लाख की लागत से धूल और गड्ढों से मुक्ति पुराने कलेक्टर कार्यालय से तिरछी पुलिया तक का यह 115 मीटर लंबा मार्ग काफी समय से जर्जर हाल में था। 23 लाख रुपए की लागत से बन रही इस सड़क से अब अस्पताल और कचहरी आने-जाने वाले लोगों को गड्ढों और उड़ती धूल से निजात मिल गई है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए नगर पालिका की तकनीकी टीम लगातार इसकी निगरानी कर रही है। जनप्रतिनिधियों ने किया मौके पर निरीक्षण बुधवार को नपाध्यक्ष प्रतिनिधि निक्कू चौहान, वार्ड पार्षद ईश्वर यादव और नगर पालिका के इंजीनियरों ने निर्माण स्थल का जायजा लिया। इस दौरान स्थानीय व्यापारियों से भी चर्चा की गई। निक्कू चौहान ने बताया कि यह सड़क आम जनता की सुविधा के लिए प्राथमिकता पर बनाई जा रही है और इसे जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। रंगपंचमी के बाद शहर में सड़कों का बिछेगा जाल कायाकल्प योजना: इसके तहत एक मुख्य मार्ग का काम जारी है। मुख्यमंत्री अधोसंरचना योजना: इसके तहत शहर की 8 प्रमुख सड़कों को मंजूरी मिल चुकी है। आगामी योजना: रंगपंचमी के त्योहार के तुरंत बाद शहर के अन्य वार्डों और मुख्य मार्गों का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर शुरू किया जाएगा। नपा प्रशासन का कहना है कि “सबका साथ, सबका विकास” के मंत्र के साथ नगर के हर वार्ड की जर्जर सड़कों को सुधारा जाएगा ताकि आवागमन में कोई परेशानी न हो।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *