मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को धारदार हथियार से काटकर मार डाला। गेहूं के खेत में गंभीर हालत में मिली। उसकी नाक और जीभ कटी हुई थी। दर्द से तड़प रही थी। परिजन फौरन खिलचीपुर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। वारदात भोजपुर थाना इलाके की है। जानकारी के मुताबिक जहां महिला घायल अवस्था में मिली, उसके पास ही एक खटिया भी पड़ी थी। ऐसे में महिला से रेप की आशंका जताई है। मौके पर खून बिखरा मिला है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र को घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाए। भाई, भाभी और मां झोपड़ी में रह रहे थे
मृतक के बेटे ने बताया कि मां की हत्या की गई है। परिवार में तीन बेटे और एक बेटी हैं। करीब 30 साल से उसकी मां, पिता और एक भाई गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर खेत में बनी झोपड़ी में रह रहे थे। 2 साल पहले पिता का निधन हो चुका है। वर्तमान में उसका भाई, भाभी और मां वहीं रहे रहे थे। देखिए, दो तस्वीरें… खेत में सिंचाई करने गया था भाई
बेटे ने बताया कि भाई की पत्नी करीब 10 दिन पहले अपने मायके पक्ष के साथ मजदूरी के लिए राजस्थान गई हुई थी। मंगलवार रात उसका भाई पास के खेत में सिंचाई करने गया था, जिससे झोपड़ी में मां अकेली रह गई थी। देर रात वह लौटकर झोपड़ी में सो गया। बुधवार सुबह जब वह चाय बनाने के लिए उठा तो मां झोपड़ी में नहीं मिली। पहले उसने सोचा कि वह गांव में किसी काम से गई होंगी, लेकिन गांव में तलाश करने पर भी उनका कोई पता नहीं चला। इसके बाद आसपास के खेतों में खोजबीन की गई। गेहूं के खेत के बीच में घायल मिली महिला
झोपड़ी से कुछ दूरी पर गेहूं के खेत के बीच उसकी मां गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ी मिली। परिजन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस महिला को अस्पताल लेकर पहुंची, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पोते को हिरासत में लिया, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस ने बताया कि दोपहर में खिलचीपुर अस्पताल में दो डॉक्टरों की टीम ने महिला के शव का पोस्टमॉर्टम किया। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह सामने आएगी।महिला के पोते को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। ये खबर भी पढ़ें… मध्य प्रदेश के धार जिले में युवक ने 36 वर्षीय शादीशुदा महिला पर तेजाब डालने की धमकी देकर रेप किया है। आरोपी ने संबंध बनाने से इनकार करने पर महिला को कई बार पीटा भी है। महिला आरोपी से बचने के लिए भागकर एक होटल में गई, वहां भी मारपीट की। आरोपी का नाम सावन चौहान है, जो नजरपुर का रहने वाला है। पढ़ें पूरी खबर…


