वीडियो बनाते समय करंट लगने से स्टूडेंट की मौत:दोस्तों के साथ धुलण्डी मना रहा था, बिजली के तार की चपेट में आया, BSTC की पढ़ाई कर रहा था

कोटा के कुन्हाड़ी थाना इलाके में धुलण्डी पर मस्ती करते समय एक युवक करंट की चपेट में आ गया। अचेत हालत में उसे इलाज के लिए तुरंत हॉस्पिटल लाए। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने चेक कर मृत घोषित कर दिया। मृतक धीरज मीणा (21) बूंदी जिले के गोविंदपुर बावड़ी का रहने वाला था।बीएसटीसी फर्स्ट ईयर का छात्र था। जो धूलंडी मनाने अपने दोस्तों के साथ लैंडमार्क सिटी इलाके में गया था। सुबह 11:30 बजे करीब मोबाइल पर वीडियो रिकॉर्ड करते समय उसे करंट लग गया। हादसे के पहले की तस्वीर धीरज के मोबाइल में कैद हुई है। चाचा इंद्रराज मीणा ने बताया कि धीरज जयपुर कॉलेज से बीएसटीसी की पढ़ाई कर रहा था। दो तीन दिन पहले ही होली की छुट्टी पर जयपुर से घर लौटा था। आज सुबह साढ़े 9 बजे करीब अपने तीन चार दोस्तों के साथ होली खेलने गांव से लेंडमार्क सिटी इलाके में गया था। व्यास रेजिड़ेंसी व आरके रेजिड़ेंसी के पास डीजे साउंड लगा था। वहां बहुत से युवक नाच रहे थे। धीरज अपने दोस्तों का मोबाइल पर वीडियो बना रहा था। उसी समय हॉस्टल के पास लगे ट्रांसफार्मर के केबल के हाथ टच हो गया। वो जमीन पर गिर गया। उसके दोस्त धीरज को हॉस्पिटल लाए। यहां उसकी मौत हो गई। इंद्रराज ने बताया की वहां दो हॉस्टल के बीच 4 फीट की हाइट पर ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। जिसके तार निकल रहे है। वीडियो बनाते समय धीरज का बायां हाथ तार के टच हो गया। उसे करंट लग गया। ये KEDL व हॉस्टल संचालकों की लापरवाही है। ट्रांसफार्मर को खुले में रखा हुआ है। उसे कवर्ड नहीं किया गया। घटना के वक्त वहां बहुत सारे युवक थे। बड़ा हादसा हो सकता था। धीरज के पिता की पहले ही मौत हो चुकी। मां दिव्यांग है। छोटा भाई भी बीमार रहता है।
खबर अपडेट हो रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *