होली पर विदिशा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम:उपद्रवियों पर ड्रोन और CCTV से निगरानी; भ्रामक पोस्ट करने वालों पर होगी कार्रवाई

रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिले भर में पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। शहर के प्रमुख चौराहों, धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। संवेदनशील क्षेत्रों में 24 घंटे फिक्स पॉइंट निगरानी और मोबाइल पेट्रोलिंग टीमें लगातार गश्त कर रही हैं, ताकि किसी भी तरह के उपद्रव को रोका जा सके। पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने बताया कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए शहर के प्रमुख कैमरों से कंट्रोल रूम और सीसीटीवी कंट्रोल रूम के जरिए लगातार नजर रखी जा रही है। साथ ही पुलिस द्वारा “360 डिग्री दृष्टि अभियान” के तहत संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी की जा रही है। ड्रोन से हवाई निगरानी, सोशल मीडिया पर सख्ती भीड़भाड़ वाले और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस ने ड्रोन कैमरों से हवाई निगरानी की व्यवस्था की है, जिससे किसी भी आपात स्थिति में तुरंत नियंत्रण पाया जा सके। इसके अलावा पुलिस की टीमें सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रख रही हैं। भ्रामक, आपत्तिजनक या उकसाने वाले पोस्ट प्रसारित करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। शराब पीकर हुड़दंग करने वालों पर विशेष निगरानी पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि शराब पीकर हुड़दंग करने वालों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। त्योहार की आड़ में किसी भी प्रकार का उपद्रव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसपी रोहित काशवानी ने जिलेवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए अपील की है कि सभी मिलजुलकर त्योहार मनाएं, सामाजिक बुराइयों से बचें और नशे व अपराध से दूर रहें। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को पर्यावरण संरक्षण और यातायात नियमों का पालन करने की सीख देने का भी आग्रह किया है। वरिष्ठ अधिकारी मैदान में, नगर रक्षा समिति भी मुस्तैद होली का पर्व शांति, भाईचारे और सद्भाव के साथ संपन्न हो, इसके लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी स्वयं मैदान में उतरकर लगातार भ्रमण कर रहे हैं। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस जवानों के साथ-साथ नगर रक्षा समिति और अन्य सहयोगी दल भी पूरी जिम्मेदारी से अपनी भूमिका निभा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *