दतिया में शांति और उल्लास के साथ मनी होली:कलेक्टर ने आमजन और परिवार के साथ उड़ाया गुलाल; सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रही पुलिस

दतिया जिले में बुधवार को रंगों का पर्व होली पूरे उत्साह और शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया। इस मौके पर प्रशासन और आमजन के बीच सौहार्द की स्पष्ट तस्वीर देखने को मिली। कलेक्टर बागड़े ने प्रशासनिक अधिकारियों, आमजन और अपने परिवार के साथ होली खेली। पूरे दिन शहर में शांति का माहौल रहा और शाम तक किसी भी अप्रिय घटना की कोई सूचना सामने नहीं आई। रंगों के इस पर्व पर शहर की हर गली, मोहल्ले और प्रमुख चौराहों पर गुलाल उड़ता दिखा और माहौल पूरी तरह होलीमय रहा। कलेक्टर बागड़े भी होली के रंगों में सराबोर नजर आए। उन्होंने अपने परिवार के साथ-साथ प्रशासनिक अमले और शहर के नागरिकों के बीच पहुंचकर इस त्योहार की खुशियां बांटीं और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। कोतवाल ने लगातार भ्रमण कर लिया सुरक्षा का जायजा त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए शहर के प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहा। हुड़दंग रोकने और नागरिकों की सुरक्षा के लिए शहर कोतवाल धीरेन्द्र मिश्रा ने अपनी टीम के साथ लगातार शहर का भ्रमण किया और सुरक्षा व्यवस्था की सघन मॉनिटरिंग की। नागरिकों के सहयोग से सौहार्दपूर्ण रहा पर्व प्रशासन की सतर्कता और नागरिकों के सहयोग से दतिया में सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण होली संपन्न हुई। पुलिस की मुस्तैदी के चलते पूरे दिन शहर में शांति और भाईचारे के साथ त्योहार मनाया गया। राहत की बात यह रही कि शाम तक जिले से किसी भी प्रकार के विवाद या अप्रिय घटना की कोई खबर सामने नहीं आई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *