फतेहगढ़ साहिब से कांग्रेस MP का गाली देते वीडियो:जॉर्जिया हादसा, विदेश मंत्रालय में फोन पर कर रहे थे बात, कहा-चंडीगढ़ भेजें शव

फतेहगढ़ साहिब से कांग्रेसी सांसद डा. अमर सिंह का गाली देते वीडियो सामने आया है। 48 सेकेंड के इस वीडियो में सांसद अमर सिंह विदेश मंत्रालय के ज्वाइंट सेक्रेटरी चरणजीत सिंह आईएफएस इंचार्ज जॉर्जिया से फोन पर बात कर रहे थे। इसी बीच उन्होंने अपशब्द का प्रयोग किया। बता दें कि जॉर्जिया में हुई दुर्घटना को लेकर सांसद बात कर रहे थे। शव चंडीगढ़ एयरपोर्ट भेजने की मांग अपनी बातचीत के दौरान सांसद डा. अमर सिंह ने विदेश मंत्रालय से मांग की कि जॉर्जिया से शव जल्द भारत लाए जाएं। यहां पर दिल्ली की बजाय, शव चंडीगढ़ एयरपोर्ट भेजे जाएं। शवों को घर भेजने का खर्च सरकार की तरफ से किया जाए। इसके जवाब में विदेश मंत्रालय के अधिकारी चरणजीत सिंह बोलते सुनाई दे रहे हैं कि अगर शव नई दिल्ली आ जाएंगे तो उससे आगे भारत सरकार अपने स्तर पर चंडीगढ़ या सीधे परिजनों के पास घर भेज देगी। परिजनों को किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। अमर सिंह के संसदीय क्षेत्र का रहने वाला था समीर बता दें कि, डा. अमर सिंह का संसदीय क्षेत्र फतेहगढ़ साहिब है। इसके अधीन खन्ना विधानसभा क्षेत्र आता है। खन्ना के बिलां वाली छप्पड़ी का रहने वाला समीर कुमार करीब 6 महीने पहले जार्जिया गया था, जहां दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। समीर का परिवार सांसद और विदेश मंत्रालय के संपर्क में है। परिवार की मांग है कि जल्द से जल्द शव भारत लाया जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *