सीकर‌ के योगेश, नमन और चंदन बने सीए:फाइनल एग्जाम में क्वालिफाई हुए, रेगुलर स्टडीज और टाइम मैनेजमेंट को बताया मंत्र

सीकर शहर के लाल सिंह काॅलोनी राधाकिशनपुरा निवासी गिरिराज यादव के बेटे योगेश यादव ने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की सीए परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सीए फाइनल रिजल्ट में योगेश यादव ने चार्टर्ड एकाउंटेंट एग्जाम को क्वालिफाई कर परिवार का गौरव बढ़ाया है। योगेश ने बताया कि देश की सबसे चैलेंजिंग प्रोफेशनल एग्जाम क्रैक करने के बाद काफी खुशी हो रही है। एग्जाम की तैयारी में रेगुलर स्टडी और टाइम मैनेजमेंट सबसे जरुरी है। योगेश ने सफलता का श्रेय परिवार, निरंतर प्रयास और सकारात्मक सोच को दिया है। वहीं, सीकर निवासी नमन जोगाणी और लक्ष्मणगढ़ निवासी चंदन सैनी ने भी चार्टर्ड अकाउंटेंसी परीक्षा उत्तीर्ण की है। नमन ने CA फाउंडेशन, IPCC और CA फाइनल तीनों एग्जाम क्वालिफाई कर लगन, रेगुलर मेहनत और अटूट आत्मविश्वास सफलता की कुंजी बताया है। चंदन के चार्टेड अकाउंटेंट बनने पर पारिवारिक सदस्यों व शुभचिंतकों ने बधाई दी है। चंदन ने सफलता का श्रेय गुरूजनों व परिवारजनों को दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *