सहकारी समिति में लाइब्रेरी का शुभारंभ:विधायक सीएल प्रेमी ने 5 लाख रुपए देने की घोषणा की

बूंदी के देईखेड़ा क्षेत्र स्थित घाट का बराणा में सहकारी समिति परिसर में एक नई लाइब्रेरी का शुभारंभ किया गया। विधायक सी.एल. प्रेमी ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। इस अवसर पर आयोजित लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि विधायक सी.एल. प्रेमी ने सहकारी समिति के इस नवाचार की सराहना की। उन्होंने कहा कि किसानों के बच्चों के लिए इस तरह की पहल सराहनीय है। विधायक ने पुस्तकालय के विकास के लिए पांच लाख रुपए देने की घोषणा भी की। समारोह को कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष नेनूराम मीणा, मंडल अध्यक्ष राम लक्ष्मण मीणा, प्रहलाद गोचर, नगर अध्यक्ष पन्नालाल, पूर्व डायरेक्टर बाबूलाल वर्मा, पूर्व सरपंच अशोक मीणा, उपाध्यक्ष भीमशंकर शर्मा और देईखेड़ा व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश व्यास ने भी संबोधित किया। इस दौरान समिति अध्यक्ष मुकेश, व्यवस्थापक जटाशंकर सुमन, राजेश सुमन, भारमल केवट, रमेश गुर्जर, पवन नागर, मनोज सांखला, वीरेंद्र जैन, कमरुद्दीन मेव और गिरिराज मीणा सहित अन्य सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन युधिष्ठिर केवट ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *