शाजापुर के शहरी हाईवे पर सोमवार रात फायर ब्रिगेड और बाइक की टक्कर में घायल युवक सुमित की दो दिन बाद इंदौर में आज बुधवार मौत हो गई। सुमित को गंभीर हालत में इंदौर रेफर किया गया था, जहां बुधवार शाम करीब 5 बजे इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। फायर ब्रिगेड से पीछे से टकराई थी बाइक यह हादसा सोमवार रात 11 बजे करीब शाजापुर में वाटर वर्क्स के सामने हुआ था। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि फायर ब्रिगेड टर्न लेकर अंदर जा रही थी, तभी पीछे से आ रही बाइक उससे टकरा गई। बाइक पर सुमित और मोंटी सवार थे। हादसे में बाइक सवार दो युवक हुए थे घायल टक्कर में सुमित को सिर में गंभीर चोटें आईं, जबकि मोंटी को मामूली चोट लगी थी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया था। कल किया जाएगा शव का पीएम सुमित का शव फिलहाल इंदौर के महाराजा यशवंतराव अस्पताल (एमवाय) में पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है। गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव शाजापुर लाया जाएगा। कोतवाली थाना प्रभारी संतोष वाघेला ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है। शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


