12 मोबाइल पार्टियां शहर में गश्त पर रहीं:छतरपुर में नशे में ड्राइविंग रोकने अभियान; होली पर पुलिस सुरक्षा सख्त

छतरपुर पुलिस ने होली पर्व के मद्देनजर शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। प्रमुख चौराहों, बाजार क्षेत्रों और संवेदनशील मोहल्लों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की हुड़दंग या अप्रिय घटना को रोकना है। पुलिस अधीक्षक अगम जैन के मुताबिक सुरक्षा व्यवस्था के तहत 12 मोबाइल पार्टियां गठित की गई हैं। ये टीमें शहर में लगातार गश्त कर रही हैं और भीड़भाड़ वाले इलाकों, प्रमुख मार्गों तथा संवेदनशील स्थानों पर कड़ी नजर रख रही हैं। संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। गश्ती दलों को वायरलेस सेट और अन्य आवश्यक संसाधनों से लैस किया गया है। सड़क सुरक्षा को लेकर भी पुलिस सख्त है। वाहनों पर तीन सवारी बैठाने, बिना हेलमेट यात्रा करने और नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर चालानी कार्रवाई के साथ-साथ कानूनी प्रावधानों के तहत सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। होली के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून हाथ में लेने वालों और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की है। साथ ही, अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया गया है। प्रशासन का मानना है कि आमजन के सहयोग से ही सुरक्षित और शांतिपूर्ण होली सुनिश्चित की जा सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *