भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल के पालना गृह की घंटी आज फिर से बजी और एक मासूम को लावारिस हालत में छोड़ दिया गया, घंटी बजने के बाद जब नर्सिंग स्टाफ ने बाहर जाकर देखा तो पालना गृह में एक मासूम नवजात लेटी हुई थी। नर्सिंग स्टाफ ने तुरंत उसे अस्पताल के NICU में एडमिट कर ट्रीटमेंट शुरू किया। फिलहाल इसकी हालत सामान्य है। मासूम नवजात को अज्ञात ने पालने में छोड़ा भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल के पालना गृह में आज सुबह पालने की घंटी बजी,यहां एक मासूम नवजात को अज्ञात व्यक्ति द्वारा पालने में छोड़ दिया गया था। मेडिकल स्टाफ ने बच्ची कोई एनआईसीयू वार्ड में भर्ती किया और डॉक्टर के आब्जर्वेशन में रखा गया। 2 किलो 600 ग्राम वजन की बच्ची फिलहाल स्वस्थ है। बाल कल्याण समिति करेगी देखरेख अस्पताल में डॉक्टर कुलदीप और नर्सिंग प्रभारी सुनील पोरवाल की टीम इस बच्ची की देखभाल में जुटी है। इधर पालना गृह में मासूम के मिलने की सूचना पर बाल कल्याण समिति के मेंबर विनोद राव अस्पताल पहुंचे।उन्होंने बताया कि बाल कल्याण समिति द्वारा मासूम की देखरेख की जाएगी।


