मऊगंज में पागल कुत्ते ने 5 लोगों को काटा:दो गंभीर हालत में रीवा रेफर, लोगों ने की प्रशासन से कार्रवाई की मांग

मऊगंज के खटखरी गांव में होली के दिन एक पागल कुत्ते ने हमला कर पांच लोगों को घायल कर दिया। घटना शाहपुर थाना क्षेत्र की है। अचानक हुए इस हमले से गांव में डर का माहौल है। लोग घरों में छिपने को मजबूर हो गए। पागल कुत्ते के हमले से 5 घायल जानकारी के अनुसार कुत्ते ने सबसे पहले राजेश जायसवाल पर हमला किया। जब आसपास के लोग उन्हें बचाने पहुंचे तो कुत्ते ने खुशीनंद और शिव कालिया साकेत सहित अन्य ग्रामीणों को भी काट लिया। बताया गया है कि शिव कालिया साकेत अपने घर में नहा रही थीं, तभी कुत्ता घर के अंदर घुस आया और उन पर हमला कर दिया। दो की हालत गंभीर, रीवा किया रेफर घटना के बाद सभी घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल मऊगंज ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद राजेश जायसवाल और शिव कालिया साकेत की हालत गंभीर देखते हुए बुधवार शाम करीब पांच बजे उन्हें संजय गांधी अस्पताल रीवा रेफर कर दिया। घटना के बाद खटखरी गांव में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से कुत्ते को पकड़ने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *