प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनने पर हरिशचंद्र सिंह जसोल का स्वागत:प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनने पर हुआ भव्य स्वागत, नागाणा धाम में किए दर्शन

भारतीय जनता पार्टी के राजस्थान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनने के बाद कुंवर हरिशचंद्र सिंह जसोल बुधवार को पहली बार अपने क्षेत्र पहुंचे। सुबह 7:30 बजे जोधपुर से रवाना होकर कल्याणपुर पहुंचे जसोल का भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान मंडली मंडल अध्यक्ष तिलोक पालीवाल, मंडल मंत्री नाथू सिंह भाटी, जितेंद्र सिंह बुड़किया, दिलीप सिंह खेलाना, कुलदीप सिंह, प्रभुसिंह राजपुरोहित, देवेंद्र सिंह थोब, रेवंत सिंह सांखला, युवा मोर्चा अध्यक्ष जेरूपाराम चौधरी सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कल्याणपुर के बाद जसोल नागाणा धाम पहुंचे, जहां मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। कुंवर जसोल ने कुलदेवी श्री नागणेच्या माता के पावन धाम में दर्शन किए और प्रदेश की सुख-समृद्धि, जनकल्याण तथा संगठन की उन्नति की कामना की। इस अवसर पर नागणेची माता मंदिर प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह थोब और प्रबंधक रणवीर सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। मनणावास और बालोतरा में कार्यकर्ताओं का अभिनंदन मनणावास सर्किल और बालोतरा पहुंचने पर भी कार्यकर्ताओं ने जसोल का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर गुमानसिंह सोढ़ा, कुम्पाराम पंवार, मेहताबसिंह सोढ़ा, चंद्र प्रकाश व्यास, सबलसिंह सोढ़ा, रवि गहलोत, जोगेंद्र सिंह सोढ़ा, प्रभु देवासी, मदन देवासी, कैलाश माली सहित कई गणमान्यजन और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जसोल फांटा और लोहारों का वास में स्वागत जसोल फांटा सर्किल और लोहारों का वास में भी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। जसोल फांटा पर जेसीबी के माध्यम से पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया, जबकि भाजपा कार्यकर्ताओं ने मालाएं पहनाकर और गुलाल लगाकर स्वागत किया। लोहार समाज ने भी अपने पारंपरिक अंदाज में जसोल आगमन का स्वागत किया। श्री राणी भटियाणी मंदिर और अन्य धार्मिक स्थलों में दर्शन कुंवर जसोल श्री राणी भटियाणी मंदिर संस्थान, जसोलधाम पहुंचे, जहां नगरवासियों और गणमान्य नागरिकों ने उन्हें भव्य अभिनंदन किया। इसके बाद श्री राणीसा भटियाणीसा, श्री बायोसा, श्री सवाईसिंह, श्री लाल बन्ना सा, श्री खेतलाजी और श्री काला-गौरा भैरूजी के मंदिरों में विधिवत दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की प्रार्थना की। होली स्नेह मिलन और पारंपरिक उत्सव अपने निज निवास रावलगढ़, जसोल पहुंचने पर जसोल सर्व समाज के प्रबुद्धजनों ने उनका स्वागत किया। यहां श्री जोगमाया माताजी के दर्शन के बाद क्षेत्र की उन्नति और समृद्धि की कामना की गई। रावलगढ़ जसोल में होली स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें आसपास के क्षेत्रों से आए प्रबुद्धजन और कार्यकर्ताओं ने गुलाल और पुष्पों के साथ होली खेली। राजस्थान की पारंपरिक गैर नृत्य प्रस्तुतियों और ढोल-थाली की थाप पर ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *