पाली में गाजे-बाजे से निकाली गांवशाही गैर:गैर को चंद कदमों की दूरी तय करने में लग गए ढाई घंटे

पाली शहर में बुधवार शाम को गाजे-बाजे के साथ गांवशाही गैर निकाली गई। जोधपुरिया बारी से प्यारा चौक तक पहुंचने में गैर को करीब ढाई घंटे का समय लग गया। यहां मुस्लिम समाज, जांगिड़ समाज ने गांवशाही गैर में शामिल मौजिज लोगों का सम्मान किया। गांव शाही गैर के पास होने पर 5 मार्च गुरुवार शाम को शहर में श्याम के संग होली की सवारी निकाी जागएी। गैर के दौरान भारी पुलिस जाप्ता तैनात रहा। इससे पहले जोधपुरिया बारी से गांव शाही गैर शाम करीब सवा पांच बजे धूमधाम से रवाना हुई। गैर की अगुआई ध्वज लिए चल रहे मौजिज व्यक्ति कर रहे थे। उनके पीछे जोश से लबरेज युवा जय श्रीराम, वंदे मातरम, भारत माता के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। एक टोली ढोल बजाते हुए चल रही थी तो दूसरी टोली परम्परागत फाग गीत गाते हुए चल रही थी।
जोधपुरिया बारी से गांव शाही गैर बुधवार शाम करीब सवा 5 बजे रवाना हुई। जो धीरे-धीरे आगे बढ़ी। करीब ढाई घंटे बाद शाम 7 बजकर 30 मिनट पर प्यारा चौक पहुंच गैर पास हुई। गैर पास होने की घोषणा करते हुए 5 मार्च की शाम को शहर में श्याम संग होली का आयोजन की घोषणा की गई।बता दें कि गांव शाही गैर पास होने के बाद ही श्याम संग होली का प्रोग्राम होता है। उसके बाद धानमंडी में बांधी जाने वाली तणी को खोला जाता है।
मुस्लिम समुदाय के लोगों ने किया सम्मान
मुस्लिम समाज सदर हकीम भाई, मेहबूब टी के नेतृत्व में गैर में शामिल मौजिज लोगों का माला व साफा पहनाकर बहुमान किया। इसके साथ जांगिड़ समाज के रामचंद्र पिड़वा के नेतृत्व में गैर में शामिल सभी लोगों को शर्बत और ठंडा पानी पिलाकर स्वागत किया गया। तैनात रहा भारी पुलिस जाप्ता
गांव शाही गैर निकलने के दौरान एसपी आदर्श सिधु, एएसपी जयसिंह तंवर, महिला अनुसंधान सेल के प्रभारी नरेंद्रसिंह देवड़ा, सीओ सिटी मदनसिंह, सीओ ग्रामीण अमरसिंह रतनू के नेतृत्व में भारी पुलिस जाप्ता सुरक्षा में तैनात रहा। यहां मकानों की छतों पर भी पुलिस के जवान तैनात रहे जो हर गतिविधि पर नजर रखे हुए थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *