उदयपुर की सज्जनगढ़ सेंचुरी में आग, स्टाफ बुझाने में जुटा:गोरेला चौकी वाली साइट पर फैली, कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा

उदयपुर के सज्जनगढ़ सेंचुरी में आज शाम को एकाएक आग लग गई। आग से सूखी घास जल गई और तेज हवा से आग तेज गति से आगे बढ़ गई। मौके पर वन विभाग का स्टाफ आगे बुझाने में जुट गया। मौके पर पहुंचे DFO शाम करीब पौने छह बजे सेंचुरी से आग की लपटों के बाद धुआं उठने लगा तब आग की सूचना वन विभाग के स्टाफ को लगी। मौके पर फायर स्टेशन से दमकल भी गोरेला रोड पर पहुंच गई, लेकिन ऊंचाई वाला इलाका होने से दमकल का उपयोग नहीं आ सका। स बीच डीएफओ सुनील सिंह भी मौके पर पहुंच गए। मौके पर सज्जनगढ़ सेंचुरी के स्टाफ एसएस तिवारी ने सबसे पहले वन विभाग के फील्ड स्टाफ और सेंचुरी की लैबर को आग बुझाने में लगा दिया। झाड़ियों से आग बुझाने की कोशिश मौके पर आग बुझाने के लिए लैबर और स्टाफ ने झाड़ियों को तोड़कर झाड़ू बनाए और आग पर मारे ताकि आग आगे की तरफ नहीं बढ़े। प्रारंभिक जानकारी में सामने आ रहा है कि गोरेला वाले प्वाइंट पर लगे ट्रांसफॉर्मर के वहां सर्किट होने से आग लगने की बात सामने आ रही है। वैसे आग जिस पटटी की तरफ बढ़ी है उसे बुझाने में स्टाफ लगा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *