बूंदी में अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार:टोपीदार बंदूक की जब्त, रायथल थाना पुलिस ने गश्त के दौरान के दौरान पकड़ा

बूंदी पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एसपी राजेन्द्र कुमार मीणा के अनुसार रायथल थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की। आरोपी की पहचान कुरीसिंह मोगिया (45) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के श्यामपुर का रहने वाला है और फिलहाल बूंदी के रायथल थाना क्षेत्र के माल बीचड़ी में रह रहा था। पुलिस ने गश्त के दौरान उसके कब्जे से एक टोपीदार बंदूक जब्त की। थानाधिकारी राजाराम जाट के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की। टीम में हेड कॉन्स्टेबल सत्यनारायण समेत चार अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमा शर्मा के मार्गदर्शन और वृताधिकारी के.पाटन आशीष कुमार भार्गव के सुपरविजन में की गई। जिला पुलिस अधीक्षक ने सभी थानाधिकारियों को अवैध हथियारों और उनकी तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *