3 दिन में 36 ग्राम-पंचायतों में लगेगा फार्मर रजिस्ट्री कैंप:पीएम किसान सम्मान निधि समेत अन्य योजनाओं का मिल सकेगा लाभ

जालोर में डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर (एग्रीस्टैक) योजना के तहत किसानों की फार्मर रजिस्ट्री तैयार करने के लिए अभियान चलाकर फार्मर रजिस्ट्री शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इससे जिससे किसानों को अब 11 अंकों की यूनीक फार्मर आईडी मिलेगी। जिला कलेक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने बताया- एग्रीस्टैक योजना के तहत जालोर जिले में 5 से 7 मार्च तक बादनवाड़ी, थांवला, सेदरिया बालोतान, सामुजा, बालवाड़ा, तड़वा, रायपुरिया, केशवना, सुराणा, थलवाड, डाबली, विराणा, राजीकावास, रामसीन, तवाव, पुरण, सेवड़ी, वाडा नया, बागोड़ा, नवापुरा ध्वेचा, नया मोरसीम, राह, कावतरा, लुणावास, जालेरा खुर्द, सेवाड़ा, जोडवास, रोपसी, नैनोल, जैलातरा, कारोला, सरवाना, जोरादर, भीमगुड़ा, सांगडवा व केसूरी ग्राम पंचायत में शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया- किसानों को इस यूनीक आईडी नंबर के आधार पर पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त के साथ फसल बीमा का लाभ प्राप्त करने में आसानी होगी। यूनीक फार्मर आईडी नंबर नहीं होने पर पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं मिल सकेगा। खराबे की स्थिति में किसानों का चिन्हीकरण करना आसान होगा। इसके अलावा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद के लिए किसानों का स्वतः रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। किसानों को कल्याण की अन्य योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए बार-बार सत्यापन या रजिस्ट्रेशन नहीं कराना पड़ेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *