बाड़मेर पुलिस ने चौहटन कस्बे में स्कूटी लेकर घूम रहे संदिग्ध युवक को पकड़ा है। उसके पास बॉर्डर से निकलने वाली भारत माला रोड और आसपास इलाके के वीडियो मोबाइल में मिले हैं। फिलहाल संदिग्ध युवक से अलग-अलग सुरक्षा एजेंसियां ने 7 घंटे तक पूछताछ की गई। अब तक की पूछताछ में आया है कि युवक यूट्यूबर है। जो भारत भ्रमण पर निकला है। इसके पास में भारत का नक्शा भी मिला है। दरअसल, बाड़मेर जिले से लगते इंटरनेशनल भारत- पाक बॉर्डर के प्रतिबंधित इलाके में स्कूटी पर घूम रहे एक संदिग्ध युवक को पुलिस ने सोमवार रात को डिटेन किया है। जिसको मंगलवार को पुलिस ने संदिग्ध युवक को सुरक्षा एजेंसियों को सुपुर्द किया। जिला मुख्यालय के सीईडी ऑफिस में विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां संदिग्ध युवक से गहन पूछताछ करने में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार प्रतिबंधित इलाके में पकड़ा गया युवक तमिलनाडु के कोयंबटूर का साबिक अहमद (45) पुत्र हापुड़ रहमान है। जो इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी पर भारत भ्रमण के लिए निकला हुआ बताया जा रहा है। जो भारतमाला हाईवे से प्रतिबंधित इलाके में बिना अनुमति के पहुंच गया था। जिसके बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर चौहटन थाना पुलिस ने डिटेन किया। पकड़े गए युवक साबिक ने बताया- वह यूट्यूब पर है और ओला इलेक्ट्रिक स्कूटी पर भारत लॉन्ग ड्राइव के लिए निकाला था। लेकिन वह बाड़मेर जिले के चौहटन में रास्ता भटककर प्रतिबंधित इलाके में पहुंच गया। 1 किलोमीटर जाने के बाद उसको आभास हो गया जिसके बाद वह वापस भी मुड गया था लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया।


