डोटासरा बोले-माफिया ‘पुष्पा’ बनकर अवैध-खनन की रील्स अपलोड कर रहे:जूली ने लिखा- भाजपा का राज मतलब माफियाओं का राज; कर्मचारियों पर हमले हो रहे

हाईकोर्ट में सीबीआई का अवैध खनन की जांच से इनकार और पुलिस से सहयोग नहीं मिलने की बात कहने को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार पर तंज कसा है। डोटासरा ने कहा है कि माफिया ‘पुष्पा’ बनकर अवैध खनन की रील्स अपलोड करके कानून व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं। वहीं, जूली ने कहा- भाजपा का राज मतलब माफियाओं का राज। डोटासरा ने एक्स पर लिखा- राजस्थान में अवैध खनन और बजरी की लूट के लिए कोर्ट, कानून और नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। प्रदेश के पहरेदार ही हिस्सेदार बनकर माफियाओं से राज्य को छलनी करा रहे हैं। राजस्थान की संपदा लूट रहे हैं। हर दिन 7 करोड़ की बजरी चोरी हो रही
डोटासरा ने लिखा- सरकार के कैबिनेट मंत्री कहते हैं कि राज्य में हर दिन 7 करोड़ की बजरी चोरी हो रही है। माफिया ‘पुष्पा’ बनकर अवैध खनन की रील्स अपलोड करके कानून व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं। वन विभाग के कर्मचारी और पुलिसकर्मी माफियाओं का निशाना बन रहे हैं। और ये सब इसलिए हो रहा है, क्योंकि माफियाओं को भाजपा सरकार से संरक्षण प्राप्त है, जो अब पूरी तरह उजागर हो चुका है। जूली बोले- भाजपा सरकार माफियाओं के आगे नतमस्तक हो गई है
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने एक्स पर लिखा- भाजपा राज का मतलब माफियाओं का राज। बूंदी में अवैध खनन रोकने गए वन कर्मियों पर कुल्हाड़ी और रॉड से हमला हुआ, राजस्थान में अवैध खनन की लूट के लिए कोर्ट, कानून और नियमों की धज्जियां उड़ रही है। हाईकोर्ट कह रहा है पुलिस और खान विभाग की शह पर अवैध खनन हो रहा है। कोर्ट ने जांच CBI को सौंपी तो अब CBI कह रही है, राजस्थान पुलिस सहयोग नहीं कर रही, गृह मंत्री जी मौन हो गए। जूली ने लिखा- भाजपा राज में अवैध खनन और बजरी माफियाओं ने खुली लूट मचा रखी है, लेकिन सरकार चुप है। माफियाओं को इस लूट-खसोट में सरकार का पूरा संरक्षण मिल रहा है, अधिकारी पिट रहे हैं। माफियाओं का जंगलराज चल रहा है। हाईकोर्ट ने 17 मार्च को सीबीआई निदेशक को तलब किया
हाईकोर्ट में सीबीआई ने एक दिन पहले ही सुनवाई के दौरान अवैध बजरी खनन और परिवहन की जांच करने से इनकार कर दिया था। सीबीआई ने तर्क दिया था कि उसके पास अवैध खनन और बजरी के अवैध परिवहन की जांच के लिए संसाधन नहीं है। सीबीआई ने यह भी तर्क दिया था कि राजस्थान सरकार जांच में सहयोग नहीं कर रही है। हाईकोर्ट ने इस पूरे मामले में 17 मार्च को सीबीआई निदेशक को तलब किया है। ………… बजरी खनन से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… CBI ने बजरी माफिया के खिलाफ जांच में असमर्थता जताई:हाईकोर्ट ने सीबीआई डायरेक्टर को पेश होने के लिए कहा; कोई प्रगति क्यों नहीं हुई राजस्थान हाईकोर्ट ने सीबीआई डायरेक्टर को तलब किया है। जस्टिस समीर जैन की अदालत ने सीबीआई डायरेक्टर को 17 मार्च को व्यक्तिगत रूप से अथवा वीसी के जरिए कोर्ट में मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं। अदालत ने यह आदेश प्रदेश में बजरी माफियाओं के खिलाफ अलग-अलग थानों में दर्ज मुकदमों में सीबीआई की ओर से जांच करने में असमर्थता जताने पर दिया। पढ़ें पूरी खबर ‘पुलिस, खान विभाग और बजरी माफिया की मिलीभगत’:हाईकोर्ट ने कहा- राजस्थान सरकार लगाम नहीं लगा सकती; अवैध खनन से जुड़ा केस CBI को सौंपा राजस्थान में अवैध बजरी खनन और माफिया से जुड़े सभी मामलों की जांच के लिए हाईकोर्ट ने सीबीआई को निर्देश दिए हैं। जस्टिस समीर जैन की अदालत ने बजरी के अवैध खनन और परिवहन से जुड़े एक आरोपी की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिए। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *