एमपी में 5 बड़े कारोबारियों के यहां आयकर की रेड:100 करोड़ की जमीन खरीदी; सतना में शादी के स्टीकर लगी 50 गाड़ियों से पहुंची टीम

मध्यप्रदेश के सतना में आयकर विभाग ने एक साथ 5 बड़ कारोबारियों के ठिकानों पर छापा मार। आयकर विभाग की टीम मंगलवार सुबह करीब 6 बजे 50 गाड़ियों से इनके ठिकानों पर पहुंची। बताया जा रहा है कि 100 करोड़ की जमीन खरीदने के बाद से ये आईटी के रडार पर थे। सीताराम अग्रवाल के गोशाला चौक स्थित घर पर जब आयकर विभाग की टीम पहुंची तो उन्होंने दरवाजे बंद कर लिए। ऐसे में अफसर सीढ़ी लगाकर छत के सहारे घर में घुसे। रामा ग्रुप टिंबर और लोहा कारोबार से जुड़ा है। वहीं, सिविल कॉन्ट्रेक्टर अतुल मेहरोत्रा की मेहरोत्रा बिल्डकॉन कंपनी मास्टर प्लान और इंडस्ट्रियल एरिया में काम करती है। सेनानी ग्रुप के बिट्स इंजीनियरिंग कॉलेज और स्कूल हैं। एक-दूसरे से जुड़े हैं कारोबारी
दरअसल, ये सभी कारोबारी किसी न किसी तरह एक दूसरे के माध्यम से एक दूसरे से जुड़े हुए है। 100 करोड़ की जमीन खरीदी में वैसे तो मुख्य रूप से रामा ग्रुप के नरेश गोयल, मेहरोत्रा ग्रुप के अतुल मेहरोत्रा के अलावा सुनील सेनानी ही शामिल है। लेकिन इस सौदे में लेन देन की अहम भूमिका निभाने वाले हुंडी कारोबारी सीताराम अग्रवाल उर्फ रामू दलाल भी लपेटे में आ गए। इसी तरह अतुल मेहरोत्रा के साथ मिलकर बड़ी फ्लोर मिल डालने की वजह से संतोष गुप्ता भी आईटी की नजर से नही बच पाए। 100 सदस्यों की टीम कर रही कार्रवाई
ज्वाइंट डायरेक्टर इन्वेस्टिगेटिंग विंग आईटी जबलपुर जी के मिश्रा के नेतृत्व में 100 सदस्यीय टीम कार्रवाई में लगी है। 5 कारोबारियों के 25 ठिकानों में जांच चल रही है। कागजात, रिकॉर्ड खंगालने के बाद बैंक खातों एवं लॉकर की जांच की जाएगी। कंट्रोल रूम सतना सिविल लाइन स्थित आयकर विभाग की ऊपरी मंजिल में बनाया गया है। स्थानीय आयकर विभाग के सोर्स के मुताबिक 3 से 4 दिन कार्रवाई चलेगी। देखिए रेड की 9 तस्वीरें… भोपाल, इंदौर और जबलपुर के अफसर शामिल
आयकर विभाग के अधिकारियों ने फिलहाल कुछ भी कहने से इनकार किया है लेकिन रीवा संभाग में ये विभाग की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है। इसमें भोपाल, इंदौर और जबलपुर के अफसर शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक, रामा ग्रुप के नरेश गोयल को केंद्र में रखकर यह पूरी कार्रवाई हो रही है। नरेश गोयल की सतना के सितपुरा और उत्तराखंड में प्लाईवुड फैक्ट्री हैं जबकि रायपुर में TMT सरिया का प्लांट है। बाकी कारोबारी नरेश गोयल के पार्टनर हैं। ये खबर भी पढ़ें… ग्वालियर में परिवार हॉस्पिटल ग्रुप पर आईटी की रेड ग्वालियर में बुधवार को आयकर विभाग की टीम ने परिवार हॉस्पिटल और परिवार ग्रुप के अन्य ठिकानों पर रेड की है। बुधवार सुबह आयकर की आधा दर्जन से ज्यादा टीमों ने परिवार हॉस्पिटल के दो ठिकानों के साथ ही संचालकों के घर और ऑफिस पर एक साथ कार्रवाई की। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *