बस्तर में आयुष्मान कार्ड के लिए लगेगा मेगा कैंप:कलेक्टर ने ली समय सीमा की बैठक, इस माह के अंत तक PM आवास का काम पूरा करने निर्देश

छ्त्तीसगढ़ के बस्तर जिले में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए मेगा कैंप का आयोजन किया जाएगा। 17 से 20 मार्च तक शहर से लेकर गांव तक कैंप लगेगा। इसके लिए ग्राम स्तर पर प्रचार-प्रसार करने निर्देश दिए गए हैं। वहीं ग्राम स्तर के मैदानी अमलों, मितानिन, एएनएम का उपयोग कर सभी पात्र हितग्राहियों को कैंप तक लाने कहा गया है। शहरी क्षेत्रों के सभी वार्डों में समाज सेवी संस्थान, रेडक्रॉस, एनसीसी का सहयोग लिया जाएगा। कलेक्टर हरीश एस ने कहा कि कैंप में पहले से बने कार्ड भी अपडेट करें। मृत व्यक्तियों के नाम लिस्टेड करें। जिससे राशन कार्ड से मृत व्यक्ति का नाम हटाया जा सके। इसके अलावा उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की है। कलेक्टर ने नियद नेल्लानार योजना के पोर्टल एंट्री स्टेटस पर भी चर्चा की। विभागीय योजना के पात्र हितग्राहियों को पोर्टल में अपडेट करवाने निर्देश दिए हैं। नियद नेल्लानार योजना के तहत 38 चिन्हांकित योजनाओं के क्रियान्वयन और पात्र हितग्राहियों को लाभ देने पर चर्चा की गई। समय सीमा की बैठक में जनदर्शन, जन शिकायत के प्रकरणों पर चर्चा कर विभागों के अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। PM आवास जल्द पूर्ण कराने के निर्देश प्रधानमंत्री आवास योजना निर्माण की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने कहा कि, लिंटल एवं स्लैब लेवल वाले निर्माणाधीन भवनों को इस माह के अंत तक पूर्ण करवा लें। स्वच्छ भारत मिशन के तहत ODF प्लस की प्रगति, पर्यटन स्थलों से भी कचरा कलेक्शन और साप्ताहिक बाजारों से कचरा कलेक्शन की रिपोर्ट मांगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *