1 साल की मासूम की बाल्टी में डूबने से मौत:खेलते समय पानी से भरी बाल्टी में गिरी, मातम में बदला त्योहार

रोहिड़ा थाना क्षेत्र के सोनगराफली रोहिड़ा जोड़ में बुधवार देर शाम एक साल की मासूम की पानी से भरी बाल्टी में डूबने से मौत हो गई। यह घटना शाम करीब 6:30 बजे हुई। जानकारी के अनुसार, सोनगरा फली रोहिड़ा जोड़ निवासी देवनारायण की एक साल की बेटी घर में पानी से भरी बाल्टी के पास खेल रही थी। खेलते-खेलते वह अचानक बाल्टी में सिर के बल गिर गई। कुछ देर बाद परिजनों ने बच्ची को बाल्टी में गिरा देखा। उन्होंने तुरंत उसे बाहर निकाला और अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने बच्ची को बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली और उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर सहायक उप निरीक्षक देवाराम अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मौका मुआयना किया और परिजनों व आसपास के लोगों से जानकारी ली। परिवार के किसी भी सदस्य को यह पता नहीं चल पाया कि बच्ची कब बाल्टी के पास पहुंची और कब उसमें गिरी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *