बॉक्सर की मां बोली-पति मुंह में तकिया रख मारता था:दम घुटने लगता तो ही छोड़ता; स्वीटी बूरा की हिसार SP ऑफिस की फोटो सामने आई

हिसार की वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर स्वीटी बूरा की मां सुरेश देवी ने कहा कि पति दीपक हुड्‌डा से हुए विवाद के बाद उनकी बेटी सदमे में है। उन्होंने कहा कि दीपक हुड्‌डा स्वीटी को कमरे के अंदर बंद कर मुंह पर तकिया रख सिर पर मुक्के मारता था। जब स्वीटी का दम घुटने लगता तो उसे छोड़ देता। उसके बाद फिर मारपीट करता। वह इस कदर सदमे में है कि घर के अंदर कोई तेज आवाज होती है तो वह कांपने लगती है। बता दें कि स्वीटी ने अपने पति व इंडियन कबड्डी टीम के पूर्व कैप्टन दीपक हुड्‌डा के खिलाफ हिसार में दहेज के लिए प्रताड़ित करने की FIR दर्ज कराई है। इसके अलावा स्वीटी ने कोर्ट में भी तलाक का केस दायर किया है। स्वीटी का कहना है कि शादी में फॉर्च्यूनर देने और 1 करोड़ रुपए खर्च करने के बावजूद उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया। जिसके बाद स्वीटी की मां ने मीडिया से बात की। स्वीटी बूरा की मां सुरेश देवी की कहीं अहम बातें… 1. मेरे कंधे पर सिर रखकर रोती है स्वीटी
सुरेश देवी ने कहा- स्वीटी के लिए रोज का जुल्म सहना मुश्किल हो गया था। जब वह बर्दाश्त नहीं कर पाई तो मायके आ गई। स्वीटी काफी समय से सदमे में है। मेरी बेटी औरों के लिए रोल मॉडल है लेकिन पति ने ऐसी हालत कर दी कि वह मेरे कंधे पर सिर रखकर सारा दिन रोती रहती है। वह कहती है कि जब मेरे साथ इतना टॉर्चर हुआ तो आम लोगों के साथ क्या होता होगा?। 2. दीपक के हालात अच्छे नहीं थे, फिर भी शादी की
सुरेश देवी ने कहा- मेरी बेटी वर्ल्ड चैंपियन और एशिया में बॉक्सिंग ‎चैंपियन रह चुकी थी, उस समय ‎दीपक नेशनल खेलता था। उसके घर‎के हालात ठीक नहीं थे, इसके बावजूद ‎स्वीटी ने उसके साथ शादी की। दीपक ‎की भांजी का खेल में एडमिशन ‎कराया। जब वह मैच हारकर घर ‎लौटी तो इसका ठीकरा भी मेरी बेटी‎ के सिर पर फोड़ दिया और मारपीट ‎की। ‎ 3. लॉकडाउन में खेल मैदान बनाकर दिया, फिर भी मारपीट की
लॉकडाउन के दौरान प्रैक्टिस करने के ‎लिए घर के पास खाली जगह पर ‎मैदान बना कर दिया था। यहीं पर ‎दीपक और स्वीटी प्रैक्टिस करते थे। ‎दामाद को हर सुविधा दी उसके बाद‎ भी वह मेरी बेटी के साथ मारपीट ‎करता रहा। दामाद ‎का मकसद यही था कि स्वीटी को‎ इतना टॉर्चर करे कि वह खुद सुसाइड ‎कर ले। सगाई हुई तो स्वीटी ने लिखा था- दीप की स्वीट हिसार की वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर स्वीटी बूरा की जब रोहतक के रहने वाले दीपक हुड्‌डा से सगाई हुई तो उन्होंने इसका वीडियो ट्वीट कर इसे ‘दीप की स्वीट’ का निकनेम दिया था। सगाई के वीडियो पर स्वीटी ने दीपक हुड्डा के लिए लिखा था– मेरे पूरे जीवन के लिए मेरा पूरा दिल। हालांकि, अब शादी के 3 साल बाद दोनों के बीच तलाक की नौबत आ चुकी है। दहेज की मांग को लेकर स्वीटी बूरा ने हिसार में दीपक हुड्‌डा के खिलाफ FIR दर्ज करवा दी है। वहीं, दीपक हुड्‌डा ने भी उनकी प्रॉपर्टी हड़पने का आरोप लगा स्वीटी बूरा, उनके माता-पिता और भाई-बहन के खिलाफ रोहतक पुलिस को शिकायत दी है। दीपक हुड्‌डा इंडियन कबड्‌डी टीम के कैप्टन रह चुके हैं। केस में स्वीटी की मां की कही 4 बातें… 1. घर में तेज आवाज भी हो तो कांप जाती है
इस समय विश्व चैंपियन स्वीटी बूरा अपनी मां सुदेश देवी के साथ रहती हैं। स्वीटी के तलाक के केस से वह परेशान हैं। उनका कहना है कि बेटी और दामाद दीपक हुड्‌डा के बीच चल रहे तकरार से पूरा परिवार सदमे में है। घर के अंदर कोई भी तेज आवाज होती है तो स्वीटी कांप जाती हैं। 2. तकिया मुंह पर रखकर मुक्के मारता था
स्वीटी बता रही थी कि उसका पति कमरे में बंद कर मुंह पर तकिया रखकर मुक्के मारता था। जब दम घुटने लगता था तो छोड़ देता था। उसके बाद मारपीट करने लगता। रोज की यही कहानी थी। जब वर्ल्ड चैंपियनशिप में मेडल लेकर वह घर पहुंची तो उस दिन भी मारपीट की। जब तलाक मांगा तो मना कर देता और मारपीट करने लगता। अब उसके साथ रहना मुश्किल हो गया था, इसलिए कोर्ट में तलाक का केस डाला है। 3. मेरे कंधे पर सिर रखकर दिन भर रोती है
सुदेश देवी ने रोते हुए बताया कि उनकी बेटी काफी समय से सदमे में है। बेटी औरों के लिए रोल मॉडल है, लेकिन पति ने ऐसे हालात कर दिए कि बेटी सारा दिन मेरे कंधे पर सिर रखकर रोने लगती है। 4. जब मेरी बेटी वर्ल्ड चैंपियन थी, दीपक नेशनल खेलता था
मां ने बताया कि बेटी जब वर्ल्ड चैंपियन थी तो दीपक नेशनल खेलता था। उसके घर के हालात ठीक नहीं थे। इसके बावजूद स्वीटी ने उसके साथ शादी की। मां ने बताया कि दामाद का मकसद था कि टॉर्चर से तंग आकर बेटी सुसाइड कर ले। स्वीटी-हुड्‌डा की शादी से झगड़े तक की कहानी… मैराथन में मुलाकात, लव मैरिज की
वर्ष 2015 में स्वीटी बूरा बॉक्सर और दीपक हुड्‌डा इंडियन कबड्डी टीम के कैप्टन होने के नाते एक मैराथन में मिले थे। वहां उनकी दोस्ती हुई। फिर मुलाकातें प्यार में बदल गईं। दीपक हुड्‌डा ने अपनी शिकायत में भी बताया है कि वे दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहे। उसके बाद जुलाई 2022 में शादी कर ली। स्वीटी बूरा ने शादी के बाद वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप जीतीं। स्वीटी बूरा ने पुलिस को शिकायत दी, तलाक का केस किया
अब स्वीटी बूरा ने दीपक के खिलाफ हिसार पुलिस को शिकायत दी है, जिसमें कहा है कि उनके पिता ने शादी में दीपक को फॉर्च्यूनर कार दी। करीब एक करोड़ रुपए खर्चे। इसके बाद वह ससुराल आईं तो दीपक और उसकी बहन ने दहेज के लिए तंग किया। उनके साथ मारपीट की। बॉक्सिंग छोड़कर घर के काम करने को कहा। पति कई दिन घर नहीं आता। पूछने पर धमकाता है। इसके अलावा स्वीटी ने कोर्ट में भी तलाक का केस दायर कर दिया है, जिसमें 50 लाख का हर्जाना और डेढ़ लाख रुपए महीने का खर्च मांगा है। दीपक हुड्‌डा ने कहा- मेरी प्रॉपर्टी हड़पने को शादी की
इधर, दीपक हुड्डा ने भी रोहतक पुलिस को शिकायत दी है। इसमें उन्होंने कहा है कि स्वीटी बूरा ने मुझसे सिर्फ मेरी प्रॉपर्टी हड़पने के लिए शादी की। उनकी नजर शुरू से मेरी प्रॉपर्टी पर थी। मेरे माता-पिता का मेरे बचपन में ही निधन हो चुका है, इसलिए कोई मुझे समझाने वाला नहीं था। मैं इनके जाल में फंस गया। मैंने इन्हें ही माता-पिता मान लिया, लेकिन मेरे साथ बड़ी जालसाजी की। *************** ये खबर भी पढ़ें… हिसार में वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर ने पति पर कराई FIR:बोलीं-₹1 करोड़ खर्चे, फॉर्च्यूनर दी, फिर भी दहेज के लिए पीटा; पूर्व कबड्‌डी कैप्टन बोले-मुझे चाकू मारा हरियाणा में हिसार की वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर स्वीटी बूरा ने अपने पति व इंडियन कबड्‌डी टीम के पूर्व कैप्टन दीपक हुड्‌डा पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने की FIR दर्ज करवा दी है। हिसार में दर्ज FIR में स्वीटी ने कहा कि पति हुड्‌डा ने उसके साथ मारपीट की (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *