उदयपुर में बीजेपी नेत्री के AI की मदद से अश्लील वीडियो बनाने और ब्लेकमेल करने के मामले में अब नया मोड़ आया है। विपक्ष समेत पार्टी में अंदरुनी विरोध के बाद पुलिस हेडक्वार्टर ने जांच अधिकारी बदल दिया है। अब केस की जांच एएसपी (हेडक्वार्टर) गोपाल स्वरूप मेवाड़ा करेंगे। पुलिस मुख्यालय ने गिर्वा DSP गोपाल चंदेल को जांच से हटा दिया है। चंदेल के बजाय अब मेवाड़ा इस केस की जांच करेंगे। विपक्ष समेत उदयपुर के कई बड़े पदाधिकारियों से मिले इनपुट के बाद सरकार ने जांच बदलने के निर्देश दिए थे। गोपाल स्वरूप मेवाड़ा उदयपुर सिटी के एएसपी भी रह चुके है। एएसपी मेवाड़ा अब इस केस की पहले से लेकर अब तक डेवलपमेंट की जानकारी जुटाएंगे और फाइल अपने पास लेंगे। इसमें वे आरोपी वकील विशाल गुर्जर से हुई पूछताछ और मौजूदा सबूतों समेत अन्य तत्वों पर जांच करेंगे। सूत्रों के अनुसार जांच अधिकारी बदलने के पीछे सरकार की मंशा केस की निष्पक्ष जांच करवाना है, ताकि पार्टी पदाधिकारियों के लिए चर्चाओं को रोका जा सके। जांच अधिकारी बदलने के बाद वीडियो कांड में तथाकथित नेता भी अब चिंता में है।


