उमरिया के मानपुर थाना क्षेत्र में 8 साल की बच्ची से रेप के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। पैसे का लालच देकर साथ ले गया आरोपी यह घटना होली के दिन मानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सामने आई। आरोप है कि गांव के ही रवि सिंह नामक युवक ने बच्ची को बहला-फुफुसलाकर और पैसे का लालच देकर एक सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म किया। परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज बच्ची ने कुछ समय बाद अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने तत्काल मानपुर थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की और आरोपी रवि सिंह को गिरफ्तार कर लिया। एसडीओपी पल परस्ते ने बुधवार को बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।


