पंजाब में होली सेलिब्रेशन, मोहाली में कुर्सियां चलीं:जालंधर में तलवारें लहराईं, अमृतसर में युवक भिड़े; चंडीगढ़ में हुड़दंगियों ने पुलिसकर्मी को थप्पड़ मारे

पंजाब और चंडीगढ़ में कल (4 मार्च को) धूमधाम से होली मनाई गई। सुबह से ही गलियां रंगों में सराबोर नजर आईं। बच्चे और युवा रंगों से लथपथ एक-दूसरे को गले लगाते, डीजे की धुन पर थिरकते और ‘बुरा न मानो होली है’ कहते हुए खुशियां बांटते दिखाई दिए। हालांकि, इस रंगों भरे जश्न के बीच कुछ जगहों से झड़प और विवाद की खबरें भी सामने आईं। कुछ स्थानों पर अफरा-तफरी का माहौल भी दिखा, जहां मामूली कहासुनी ने तूल पकड़ लिया और कुछ लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस प्रशासन ने हालात को संभालते हुए हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया। मोहाली में बवाल, कुर्सियां और डंडे चले मोहाली के डेराबस्सी के दादपुर में होली खेलने के दौरान मामूली बात पर विवाद हो गया। इसके बाद मारपीट हुई और फिर जमकर कुर्सियां और डंडे चले। इस दौरान कुछ लोगों के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। जालंधर में 2 पक्षों में झड़प, तलवारें लहराईं जालंधर के पीपीआर मार्केट में होली खेलते वक्त 2 पक्षों में झड़प हो गई। इस दौरान कुछ युवकों ने तलवारें लहराईं। जिससे माहौल और गरमा गया। विवाद की सूचना मिलते ही थाना डिविजन-7 पुलिस की पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने यहां से दो युवकों को गिरफ्तार किया। उनके पास से एक तलवार बरामद की गई। इसके बाद पुलिव दोनों को अपनी गाड़ी में बैठाकर कर थाने में ले गई, जहां उनसे पूछताछ की गई। अमृतसर में युवाओं में झगड़ा, यूनिवर्सिटी में भी हुडदंग अमृतसर में GNDU यूनिवर्सिटी में कुछ युवाओं ने हुडदंग किया, जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और लाठियां चलाकर खदेड़ दिया। इससे मौके पर अफरा तफारी का मौहाल बना गया। इसके अलावा दुर्ग्याणा मंदिर के बाहर युवाओं में झगड़ा हो गया। बहस के बाद विवाद इतना बढ़ गया किया एक युवक को भीड़ ने जमकर पीट दिया। इसके बाद जमकर लात घूंसे चले। जिसके कुछ युवकों को चोटें भी आई हैं। झगड़े में लड़कियां में नजर आईं।
मोगा में होली पर रिटायर्ड फौजी को ईंटें मारी मोगा में भी होली के दौरान मारपीट हुई। सिटी साउथ थाना क्षेत्र के बराड़ कॉम्प्लेक्स में होली खेल रहे कुछ लोगों ने रिटायर्ड फौजी लखबीर सिंह पर ईंट से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे इलाज के लिए फरीदकोट रेफर किया गया है। वह बाजार से सब्जी और अन्य सामान लेकर बाइक पर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान जब वह अपनी गली में पहुंचे, तो वहां कुछ प्रवासी लोग होली खेल रहे थे और रंग-गुलाल उड़ा रहे थे। रास्ता मांगने पर उन्होंने पहले हाथापाई की, फिर ईंट उठाकर मुंह पर मार दी। चंडीगढ़ में पुलिस-युवकों में झड़प चंडीगढ़ पुलिस ने भी में होली पर सख्ती बरती। हुडदंग करने पर सुखना लेक, सेक्टर-15 के मार्केट और पंजाब यूनिवर्सिटी से युवाओं को खदेड़ दिया। यहां भी पुलिस ने लाठियों का हल्का बल प्रयोग किया। जिससे माहौल गरमा गया था। सेक्टर-15 के पार्क में हुड़दंग मचाने से रोकने पर पुलिस और युवकों में हाथापाई हो गई। इस दौरान एक युवक और पुलिसकर्मी के बीच जमकर मारपीट हुई। हालांकि मौके पर अन्य पुलिसकर्मियों के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। वहीं सेक्टर-10 के DAV कॉलेज के हॉस्टल में छात्राएं हंगामा कर धरने पर बैठ गईं थी। उन्होंने कहा कि हमें होली खेलने के लिए बाहर नहीं जाने दिया जा रहा है। हालांकि कॉलेज प्रशासन ने कहा कि जो PG में लड़कियां रह रही हैं। उन्हें 9 से 12 बजे तक होली खेलने के लिए समय दिया गया था। यह पहली बार नहीं हर साल नियम ऐसे ही होते हैं। लुधियाना में रासलीला, फूलों से होली खेली लुधियाना के गोविंद गोधाम में रासलीला हुई। जिसमें कलाकारों ने कृष्ण-राधा के रूप में फूलों से होली खेली। रासलीला में सुबह से ही भारी भीड़ जुटी और लोगों ने जमकर जश्न मनाया। सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही है। आनंदपुर साहिब में होला मोहल्ला रोपड़ के श्री आनंदपुर साहिब में होला मोहल्ला मनाया। इसमें शामिल होने के लिए हजारों श्रद्धालु पहुंचे। सतगुरु उदय सिंह ने संगत को उपदेश दिए। इस मौके पर श्री भैणी साहिब में कीर्तन किया गया। भीड़ को संभालने के लिए यहां करीब 5000 जवान तैनात किए गए थे। इसके अलाचा ड्रोन के जरिए भी निगरानी रखी गई। होली सेलिब्रेशन के अन्य PHOTOS… ************* ये खबर भी पढ़ें: मोहाली में होली पर बवाल, कुर्सियां-डंडे चले: जालंधर में 2 गुट भिड़े, अमृतसर में लाठीचार्ज; चंडीगढ़ में पुलिस और युवकों में झड़प पंजाब और चंडीगढ़ में आज (4 मार्च को) धूमधाम से होली मनाई गई। हालांकि कई जगह झपड़ हुई। जिससे कई लोगों को गंभीर चोटें भी आईं हैं। वहीं पुलिस ने हुडदंग मचाने वालों पर सख्त एक्शन लिया। मोहाली के डेराबस्सी के दादपुर में पहले मारपीट हुई, फिर जमकर कुर्सियां और डंडे चले। वहीं इससे पहले जालंधर के पीपीआर मार्केट में 2 पक्षों में झड़प हो गई। थाना डिविजन-7 पुलिस ने 2 युवकों को गिरफ्तार कर लिया, उनके पास से एक तलवार बरामद की गई। (पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *